लाइव टीवी

10 जुलाई 2021 का राशिफल: कर्क और कन्या राशियों को ग्रह स्थितियों का लाभ, मकर राशि के जातक रखें सेहत का ध्यान

Updated Jul 09, 2021 | 16:01 IST

Aaj Ka Rashifal 10 July 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका शनिवार का दिन। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे।

Loading ...
10 जुलाई 2021 का राशिफल (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • मेष और कन्या राशि के जातक राजनीति की दिशा में रहेंगे सफल।
  • सूर्य मिथुन व गुरु कुंभ राशि में है मौजूद, शनि अभी अपनी राशि मकर में है वक्री।
  • मेष राशि वालों को बिजनेस में रह सकता है तनाव।

Aaj Ka Rashifal 10 July 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। सायंकाल 06:45 बजे के बाद कर्क राशि है। मिथुन का स्वामी बुध होता है। सूर्य मिथुन व गुरु कुंभ राशि में है। शनि अभी अपनी राशि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मिथुन में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा।

तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं 10 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज बिजनेस को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्य वृद्धि कारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

मिथुन- सूर्योदय के समय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व लाल रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का द्वादश गोचर स्वास्थ्य सुख में कमी दे सकते हैं। मकर व तुला राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा का एकादश गोचर संतान को आर्थिक उन्नति देगी।

कन्या- जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। मिथुन का चन्द्रमा का इस राशि पर दशम गोचर व शनि का पँचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में गुरु व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का अष्टम गोचर शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के खष्ठम गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व बुध जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मिथुन में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। नारंगी व नीला रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का चतुर्थ अर्थात मातृ स्थान में गोचर शुभ है। जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat