लाइव टीवी

राशिफल, 11 June: धनु राशि के जातक को होगी सुखद समाचार की प्राप्ति, इन राशियों को मिलेगी जॉब में सफलता

Updated Jun 11, 2020 | 08:04 IST

Rashifal (Horoscope Today): मेष राशि व्यवसायी लाभान्वित होंगे। मकर राशि वाले जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। मीन राशि के जातक को धन आगमन के संकेत हैं।

Loading ...
Aaj ka rashifal 11 June, Horoscope today
मुख्य बातें
  • मकर राशि को मित्रों से लाभ मिलेगा
  • जानें आपके लिए कैसा रहेगा गुरूवार का दिन
  • श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक

Horoscope 11 June 2020: आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में आ चुके हैं। सूर्य वृष में पहले से हैं। शेष ग्रह स्थितियं पूर्ववत हैं। मेष व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-


पढ़ें 11 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल कुम्भ में हैं। आज चन्द्रमा व मंगल का एक यह गोचर जॉब में परिवर्तन ला सकता है। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। शनि का प्रभाव भी शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है। शुक्र व बुध इसी राशि में है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व राहु इसी राशि में है। जॉब में प्रगति होगी। राहु व शुक्र के कारण संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का कुम्भ गोचर आज आर्थिक विकास देगा। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आज आपका व्यवहार बहुत कार्य करेगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का वृष राशि में गोचर व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा आज अस्थिरता ला सकता है। स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है। गेहूं व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में चन्द्र गोचर विवाद दे सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat