लाइव टीवी

आज का राशिफल, 14 अगस्त 2021: कैसा रहेगा शनिवार का दिन? अपनी राशि अनुसार जानिए राशिफल

Updated Aug 14, 2021 | 06:01 IST

Aaj Ka Rashifal 14th August 2021: शनिवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रह सकता है? ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

Loading ...
14 अगस्त 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • तुला व कन्या राशि के जातक करेंगे व्यवसाय में प्रगति।
  • मेष और कुम्भ राशि के जातक होंगे लाभान्वित।
  • सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।

14th August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। सूर्य कर्क में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा का तुला राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन संघर्षमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल का दान करें। हरा व नीला  रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

 कर्क- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।सफ़ेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का कर्क तथा चन्द्र का तुला गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर- शनि का मकर व चन्द्रमा का तुला गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- टीचिंग, मीडिया व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व मंगल रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat