लाइव टीवी

राशिफल,18 July 2020: कर्क राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, श्री सूक्त का पाठ करें इस राशि वाले

Updated Jul 18, 2020 | 09:55 IST

राशिफल, 18 July 2020: वृश्चिक राशि वालों को हो सकती है धन प्राप्ति। मीन राशि के लोगों को आज नौकरी में हो सकता है तनाव। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
मुख्य बातें
  • सुखद रहेगी मेष राशि के जातकों की लव लाइफ
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें मिथुन राशि वाले।
  • मकर राशि वाले करें अरण्यकाण्ड का पाठ।

आज का राशिफल 18 जुलाई: आज चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य कर्क में है। मृगशिरा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज का दिन भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा अर्चना का है। भगवान शिव व हनुमान जी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

तुला व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व मकर राशि के युवा प्यार में सफल रहेंगे।  आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 18 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में सफलता व प्रगति का अवसर है। राजनीति में आज का प्रयास भविष्य में सफलता दिलवा सकता है। लव लाइफ सुखद रहेगी। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। आपकी मृदुल वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में प्रगति होगी। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में बहुत संवेदनशील रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा आज उन्नति देगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। गेहूं का दान करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्यार में विश्वास कायम रखें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता रहेंगे। चन्द्रमा आज आध्यात्म तरफ दिमाग ले जा सकता है। स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है। शिव व हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। युवा प्यार में छोटी- छोटी बातों की इग्नोर करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब व व्यवसाय में प्रगति है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन प्यार से आच्छादित रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। प्रेम में वियोग का सामना करना पड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है। धन का आगमन होगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। जॉब को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन व्यय के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। प्रेम को लेकर आज का दिन बहुत अच्छा है। प्रेम के विवाह में परिणीत होने का समय आ गया है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शनि व चन्द्रमा लाभ देंगे। नीला रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा जॉब में विवाद दे सकते हैं। मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में तनाव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat