लाइव टीवी

राशिफल,19 July 2020: भगवान शिव की उपासना करें मीन राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Jul 19, 2020 | 06:09 IST

राशिफल, 19 July 2020: कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी को धन उधार देने से बचें मकर राशि के लोग। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
मुख्य बातें
  • जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ेंगे वृष राशि वाले।
  • धनु राशि वालों के आज जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • भगवान शिव की उपासना करें मीन राशि के जातक।

आज का राशिफल 19 जुलाई: आज चतुर्दशी है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कुंभ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 19 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज के दिन चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नई जॉब की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। बुध के द्रव्यों मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा मन व आध्यात्म का कारक ग्रह है। आज सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। कोई पुराना मित्र मिलेगा। स्वास्थ्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में लाभ मिलेगा। आज किसी भी योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य को लेकर सुधार संभव है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।आज ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है। कर्क व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। भगवान शिव की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज  बेवजह के तनाव से दूर रहें। आज किसी को धन उधार देने से बचें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला रंग शुभ है। सफलता के लिए अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धार्मिक कार्य करें। आत्मबल में वृद्धि होगी। भगवान शिव की उपासना करें। सफेद रंग शुभ है। पीले फलों के दान से गुरु की शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat