लाइव टीवी

राशिफल, 21 July 2020: मेष राशि के छात्र आज होंगे सफल, मिथुन राशि के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत

Updated Jul 21, 2020 | 10:03 IST

राशिफल, 21 July 2020: किसी भी नए परिवर्तन के प्रति सचेत रहें कन्या राशि के जातक। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन।

Loading ...
मुख्य बातें
  • सूर्य व चन्द्रमा एक साथ कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
  • मेष व वृश्चिक राशि के छात्र आज सफल रहेंगे।

आज का राशिफल 21 जुलाई: आज सूर्य व चन्द्रमा एक साथ कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर का लाभ सिंह व कर्क राशि के जातकों को मिलेगा। मिथुन व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व वृश्चिक राशि के छात्र आज सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 21 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है ।आपकी पूर्व की व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी।किसी कन्या या मिथुन राशि के जातक की सहायता जॉब परिवर्तन के लिए लें। सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन की प्राप्ति होगी।किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट को आरम्भ कर सकते हैं।सफेद रंग शुभ है। आज राजनीति में सफलता का दिन है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज कन्या व मकर राशि से  लाभ संभावित है। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे।किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है। जॉब को लेकर कोई भी निर्णय विचार करके ही लें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय करने की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी भी नए परिवर्तन के प्रति सचेत रहना होगा। जमीन या मकान क्रय करने का विचार बनेगा।आज छात्र सफल रहेंगे।हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज धन आगमन के संकेत हैं।जॉब में किसी बात को लेकर विवाद की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में आज संघर्ष करना होगा। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। नीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  उच्चाधिकारियों के सहयोग से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है।पीले फलों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।भगवान भास्कर को प्रणाम करें। अन्न दान करें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल भी रहेंगे व अपनी पूर्व की कार्य योजना को विस्तार देंगे।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जॉब में संघर्ष है।नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
12 मीन-जॉब को लेकर  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय से लाभ दिख रहा है। सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat