लाइव टीवी

राशिफल, 22 July 2020: तुला राशि वाले घर पर करें हनुमान जी की तीन परिक्रमा, कर्क के लिए शुभ है सफेद रंग

Updated Jul 22, 2020 | 00:27 IST

राशिफल, 22 July 2020: मंगल मीन में,शुक्र अपनी राशि वृष में व गुरु व केतु धनु में तथा शनि मकर राशि में है। आज आश्लेषा नक्षत्र है। अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...

Loading ...
aaj ka rashifal 22 july 2020
मुख्य बातें
  • श्रावण माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है।
  • बुध व राहु मिथुन में हैं।
  • आज आश्लेषा नक्षत्र है।

आज का राशिफल 21 जुलाई: आज की ग्रह स्थिति श्रावण माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। सूर्य व चन्द्रमा कर्क में हैं। बुध व राहु मिथुन में हैं। मंगल मीन में,शुक्र अपनी राशि वृष में व गुरु व केतु धनु में तथा शनि मकर राशि में है। आज आश्लेषा नक्षत्र है। अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब सम्बन्धित निर्णय लेने में परेशान रहेंगे। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी लेकिन  थोड़ी सी भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: छात्रों के प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पीला रंग शुभ है।किसी गरीब व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें। मिथुन व सिंह राशि का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे । छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपके मन में निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा।गणेश जी को लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  जॉब में सफलता की प्राप्ति होने के साथ साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ होंगे। सफेद रंग शुभ है। अनचाही समस्याओं में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। व आज धन के लेन देन में सतर्क रहें।आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान शिव जी का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  हेल्थ के प्रति सचेत रहें। जॉब चेंज का विचार सही है।किसी लम्बित कार्य के पूर्ण से खुश रहेंगे। कुम्भ या मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष करना होगा लेकिन नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। घर पर ही हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में अपने स्वप्नों को विस्तार देंगे।जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन खरीदने का सन्योग बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का निवेश अच्छे कार्यों में होगा। जॉब में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। सिंह राशि के जातक लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। जॉब को नई  दिशा देंगे।हनुमान जी की पूजा करें । नीला रंग शुभ है। धन आगमन हो सकता है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। आपकी नई व्यावसायिक योजना सफल रहेगी।पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे।धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष व सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे।लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।
सुजीत जी महाराज

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat