लाइव टीवी

आज का राशिफल 21 नवंबर 2020: इन राशि के जातक छात्रों को मिलेंगे नए अवसर, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Nov 21, 2020 | 05:30 IST

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2020: तुला व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today Rashifal, 21 November 2020
मुख्य बातें
  • शनि व चन्द्रमा दोनों की मकर राशि में हैं उपस्थिति
  • मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता के योग
  • कर्क व सिंह राशि के छात्र करेंगे नवीन अवसरों की प्राप्ति

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शनि भी मकर में आ चुके हैं। इस प्रकार आज शनि व चन्द्रमा दोनों मकर में हैं। आज मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

मकर व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 21 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए संघर्ष का है।धन का कुछ ज्यादा ही व्यय हो सकता है। पॉलिटिक्स में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन शुभ है। आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धर्म व आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: लंबी दूरी यात्रा करने  के पहले विचार करें। छात्र लाभान्वित होंगे। हेल्थ पर ध्यान दें। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: पॉलिटिक्स में उन्नति है।बिना सोच विचार किये जॉब में  परिवर्तन सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय मत लें। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें। गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। व्यवसाय में  सफलता से प्रसन्नता होगी। नीला रंग शुभ है। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन धर्म व आध्यात्म का है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान संभव है। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। वाहन प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। राजनीति से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र के शुभ प्रभाव से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। मध्यम दूरी की यात्रा  के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसर की प्राप्ति है। ससुराल से लाभ मिल सकता है। हरा रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। यात्रा से बचें तो बेहतर है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है।धन  प्राप्ति की सम्भावना है। बजरंगबाण का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। व्यवसाय में संघर्ष है। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुण्यदायी है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat