लाइव टीवी

Horoscope 24 May: मन पर कोई दबाव न रखें कर्क राशिवाले, कन्या राशि के जातक के आर्थिक सुख में होगी वृद्धि

Updated May 24, 2020 | 06:07 IST

Rashifal (Horoscope): मेष राशि के जातक के आज आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। मिथुन राशि के जातक आज किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ेंगे। मन पर कोई दबाव न रखें कर्क राशि वालें पढ़ें 24 मई का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 24 May; Horoscope today

Horoscope 24 May 2020:  आज मेष व कर्क के जातक  सफलता की तरफ बढ़ेंगे। तुला तथा मीन के बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। मकर तथा कन्या के लोग स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। यह समय मेडिटेशन व योग का है। 

पढ़ें 24 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन के अनायास व्यय से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। गाय को केला खिलाएं। लाल रंग शुभ है।                                        

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्र गोचर व सूर्य तथा शुक्र की इस राशि में उपस्थिति से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय से आपको लाभ होगा। हेल्थ के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।सफेद रंग शुभ है।                                                

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ेंगे। जॉब में सफलता से आनंदित रहेंगे।हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ  करें। धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है।                                

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: मन पर कोई दबाव मत रखिए।आज आपका जॉब संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। हेल्थ से परेशान रहेंगे। चावल का  दान करें। व्यवसाय के लिए बेहतर समय है।पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: इस राशि का स्वामी सूर्य वृष में है। चन्द्रमा व सूर्य गोचर के करण आर्थिक लाभ होगा। अरण्यकांड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में प्रगति होगी। आज आप छात्र उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। पीला रंग शुभ है।                                          

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  स्वास्थ्य बेहतर होगा।आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। बुध का गोचर कहता है कि वाणी के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति होगी। हरा रंग शुभ है।                                    

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व बुध आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे। चन्द्रमा कई वर्षों से रुके कार्य पूर्ण करेगा। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें। बीपी के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। अन्न दान करते रहें।नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता मिलेगी।हेल्थ के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।आज मंगल व चन्द्रमा आपके आत्मबल में वृद्धि करेंगे।लाल रंग शुभ है।                

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।गणेश जी की  विधिवत पूजा करें व उनको दूर्वा अर्पित करें। जॉब में उन्नति है।व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा समय है।पीला रंग शुभ है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि व चन्द्र गोचर बहुत अनुकूल नहीं है। पिता के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। स्किन रोग से समस्या आ सकती है। नीला रंग शुभ है।                  

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  व्यवसाय में धन प्राप्ति के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। हरा रंग शुभ है। आज जॉब में तनाव हो सकता है। हनुमान जी की उपासना करें। तिल दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  धन का व्यय होगा। घर पर धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे।व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना बनाएंगे। अरण्यकाण्ड का  पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat