लाइव टीवी

Horoscope 25 May: सिंह व मीन के जातक जॉब में करेंगे संघर्ष, इन राशि के लिए नई बिजनेस डील की संभावना

Updated May 25, 2020 | 06:05 IST

Rashifal (Horoscope): मेष राशि को आज थोड़ा तनाव में रहेगा। कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे तुला राशि वाले। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे कन्या राशि के जातक। जानें 25 मई का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 25 May, Horoscope today

Horoscope 25 May 2020: आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य का गोचर वृष राशि में शुक्र व बुध के साथ है। मंगल कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शनि आज मकर व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व मीन के जातक जॉब में संघर्ष करेंगे। मीन राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

पढ़ें 25 मई का राशिफल


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। इस राशि के लोग आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लाल रंग शुभ है। जॉब में उन्नति होगी।
                            
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: सूर्य व शुक्र की इस राशि में उपस्थिति शुभ है। धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
                          
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। बुध  गोचर के कारण वाणी से लाभ मिलेगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: मन की एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा। गाय को पालक खिलाएं।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का दशम प्रभाव कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण कराएगा। सूर्य के द्रव्य गेहूं का दान करें। पिता का सहयोग मिलेगा। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से समस्या आ सकती है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।  मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।
                            
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: चन्द्रमा व मंगल थोड़ा प्रतिकूल है। आज अपने आत्मबल को कम मत होने दें। आज आप सुंदरकांड का पाठ करें। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु अनुकूल रहेंगे। जॉब में गुरु व चन्द्र गोचर के कारण सफलता की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। पीला रंग शुभ है। बड़े भाई की सहायता लें।

                            
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय से लाभ मिलेगा शनि व चन्द्र गोचर अनुकूल है। आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमानचालीसा का पाठ करें।क्रोध से बचें।
                            
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्र गोचर  व्यवसाय को लेकर तनाव बढ़ाएगा। शनि व चन्द्र के प्रभाव के कारण कोई नया जाँब ज्वाइन करने का विचार बनाएंगे। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर  उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सफेद रंग शुभ है। नीले वस्त्र  का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्र अनुकूल है। आज जॉब में किसी से भी विवाद न करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat