लाइव टीवी

आज का राशिफल 25 जनवरी 2021: सिंह राशि के राजनीतिज्ञ करेंगे कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Updated Jan 25, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 25 जनवरी 2021: राहु व चन्द्रमा वृष में तथा केतु वृश्चिक में है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 25 january 2021
मुख्य बातें
  • आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व वृष राशि है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि के साथ बुध भी है। राहु व चन्द्रमा वृष में तथा केतु वृश्चिक में है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना 25 जनवरी का राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में उन्नति रहेगी ।सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे। जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी चार परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज किसी रुके धन के मिलने  से खुश रहेंगे। जॉब व व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। गणेश जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में भी उन्नति है।माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। व्यवसाय में कन्या या मकर राशि के जातक से नई बिजनेस डेल मिल सकती है। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि, गुरु व बुध के इसी राशि  में होने से लाभ है। जॉब व व्यवसाय में सम्मानित स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  शुक्र ,बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। जॉब में आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  बिजनेसमैन सफल रहेंगे। रुके धन का आगमन होगा। हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। पीला रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat