लाइव टीवी

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2021: मेष और तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, तुला राशि के लोगों को कूटनीतिक सफलता

Updated Apr 26, 2021 | 04:30 IST

26 अप्रैल 2021 का राशिफल: सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र है और कन्या व मीन राशि के छात्रों के लिए यह अवसर बहुत अच्छा है। जानिए राशि भविष्य के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 26 April 2021
मुख्य बातें
  • शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक सफलता पाएंगे कन्या और मीन राशि के छात्र।
  • व्यवसाय में प्रगति करेंगे कर्क राशि के जातक।
  • तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

26 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र व कन्या राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन के छात्र शिक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 26 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आईटी व मीडिया जॉब वालों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी ।सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में नए कार्य के मार्ग बनेंगे। जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का मन बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन सफलता भरा है। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हनुमान जी को लाल वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए उत्तरदायित्व पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: धार्मिक विचारों से खुश रहेंगे। जॉब से लाभ प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद लें। हनुमान जी की उपासना करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है। दुर्गासप्तशती में सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों से होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। आज गुरु व चन्द्रमा का गोचर धन के निवेश में लाभ प्रदान करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। राजनीतिज्ञ सम्मानित स्थिति में रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा के गोचर के कारण व्यवसाय पर ध्यान दें। शुक्र व बुध जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। बैगनी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में सफल रहेंगे। धन का व्यय होगा। छात्र भी आज सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat