लाइव टीवी

आज का राशिफल 26 फरवरी 2021: सिंह और मीन राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 26, 2021 | 05:45 IST

आज का राशिफल, 26 फरवरी 2021:मकर व कुम्भ राशि के लोगों को जॉब चेंज की दिशा में प्रगति मिलेगी करेंगे। धनु व मीन राशि के छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
26 फरवरी का राशिफल
मुख्य बातें
  • शनि और गुरु की एक साथ मकर राशि में उपस्थिति।
  • मेष और तुला राशि के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में मिलेगी सफलता।
  • धनु और मीन राशि के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज आश्लेषा नक्षत्र है व चन्द्रमा कर्क राशि में है। आज चन्द्रमा व राहु एक साथ वृष में हैं वहीं शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। सिंह व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मकर व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज धनु व मीन राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 26 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं। व्यवसाय से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसायिक निर्णय में भावुकता से बचना होगा। कुछ नए कार्य की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है।जॉब में गुरु व चन्द्र गोचर से लाभ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब को नई दिशा देंगे। धार्मिक यात्रा सफल हो सकती है। हरा रंग शुभ है।सुदूर यात्रा से बचें। चावल का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में तनाव हो सकता है। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आफिस से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र कॅरियर में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।पीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर सचेत रहें।गाय को पालक खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन जॉब में रूके कार्यों को पूर्ण करने का है।आज व्यवसाय में धन के आगमन से खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: बिजनेस में कन्या या मकर राशि के मित्र से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उत्कर्ष है। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज छात्रों के कॅरियर में उत्कर्ष है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। धार्मिक यात्रा सम्भव है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में सुअवसर का आगमन होगा। आज जॉब में कार्य मे लापरवाही से बचें।पीला रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में अपने कार्यों को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ सफ़ल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: छात्रों के कॅरियर में प्रगति से सुख मिलेगा। जॉब में उन्नति है। आसमानी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उदर विकार से कष्ट मिल सकता है।मूंग का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यवसाय को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat