लाइव टीवी

आज का राशिफल 25 फरवरी 2021: तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 25, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 25 फरवरी 2021: आज कर्क व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 25 february 2021
मुख्य बातें
  • आज कर्क व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 25 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आईटी व मीडिया से सम्बंधित जॉब वालों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी ।पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  बिजनेस में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन सफलता भरा है। धार्मिक यात्रा  की योजना बना सकते हैं।।गणेश जी का दर्शन करें व उनको हरा वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए पद पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।किसी सन्त के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।बिजनेस से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।पीला व लाल रंग शुभ है।गाय को पालक दें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से जॉब में प्रोत्सान भी प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें।हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी प्रगतिं है। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। आज शुक्र व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब को लाभ देंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि ,चन्द्र व गुरु गोचर से व्यवसाय में प्रगति है। जॉब में लाभ की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शुक्र,शनि व चन्द्रमा के गोचर के कारण छात्र अपने परफार्मेंस पर विशेष ध्यान दें। शुक्र व बुध बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में भी आज सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat