लाइव टीवी

आज का राशिफल, 26 जून 2021: धनु व मकर राशि के जातकों को 10 बजे के बाद लाभ, वृष राशि वालों के लिए नई चुनौती

Updated Jun 26, 2021 | 06:52 IST

Aaj Ka Rashifal 26 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज शनिवार का दिन। ज्योतिष से मिलते हैं राशिफल के रूप में भविष्य की संभावित परिस्थितियों के इशारे।

Loading ...
आज का राशिफल 26 जून 2021 (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • कन्या और मीन राशि के जातक जॉब बदलने की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • सिंह व धनु राशि के छात्रों को होगी नए अवसरों की प्राप्ति।
  • कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

Aaj Ka Rashifal 26 June 2021: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया के दिन सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है व चन्द्रमा गुरु प्रधान धनु राशि में है व प्रातःकाल 9 बजकर 58 मिनट पर शनि की राशि मकर में आ जाएगा। सूर्य मिथुन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व मकर राशि के जातक प्रातःकाल 10 बजे के बाद राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

कन्या व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज सिंह व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज जॉब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। 

वृष- आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज यात्रा से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। पॉलिटिक्स की नव योजना सफल हो सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। जॉब में कार्यों की अधिकता से लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को पालक खिलाएं।

कन्या- आज का दिन जॉब में सफलता का है। आज किसी सन्त के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। हेल्थ से तनाव सम्भव है।

धनु- आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज कार्यस्थल पर विवादों से बचें। उड़द का दान करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों में मन लगाएगा। लाल व हरा रंग शुभ है। जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग है। तिल का दान करें।

कुंभ- जॉब में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। परिवार में कुछ रिश्तों से तनाव मिल सकता है। चने की दाल का दान करें।

मीन- आज चन्द्रमा का दशम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है। बिजनेस में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat