लाइव टीवी

आज का राशिफल 4 मई 2021: मकर और मीन राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

Updated May 04, 2021 | 06:11 IST

4 मई 2021 का राशिफल: आज मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ है। यहां जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा 4 मई 2021 का दिन।

Loading ...
4 मई का राशिफल, aaj ka rashifal 4 May 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा व शनि एक साथ मकर राशि में उपस्थित।
  • बैंकिंग व मीडिया में वृष व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • सिंह व तुला राशि के राजनीतिज्ञ करेंगे कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति

4 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व मकर राशि है। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा व शनि एक साथ मकर राशि में हैं। मकर का स्वामी शनि है। सूर्य मेष में है। गुरु कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में वृष व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 4 मई का राशिफल:

मेष- आज जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मकर का चन्द्र व शनि गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा ।लाल रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों तिल इत्यादि का दान करें।

वृष-  चन्द्रमा व गुरु का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएगा ।सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मिथुन- चन्द्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। मूंग का दान करें। नीला रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बिजनेस को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व शनि का एकसाथ पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हनुमान जी की उपासना करें। नीला रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। लाल फलों का दान करें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु व शनि तथा चन्द्रमा का एकसाथ मकर गोचर अति अनुकूल है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नारंगी रंग शुभ है। 

मकर- आज शनि व चन्द्रमा इसी राशि में स्थित होकर अनुकूल रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। गुरु व चन्द्र गोचर  सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। चन्द्रमा व मंगल रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शनि व चन्द्र गोचर हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat