लाइव टीवी

आज का राशिफल 9 मई 2021: शुक्र अब बुध के साथ वृष में कर रहा है गोचर, कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

Updated May 09, 2021 | 05:45 IST

9 मई 2021 का राशिफल: यहां जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा 9 मई, रविवार का दिन। ग्रह-नक्षत्रों की अलग अलग परिस्थितियों के अनुसार राशिफल में संभावित परिस्थितियों का आकलन किया जाता है।

Loading ...
9 मई का राशिफल, aaj ka rashifal 8 May 2021
मुख्य बातें
  • तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत।
  • कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में रहेंगे सफल।
  • मीन में चन्द्रमा का कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।

9 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व रेवती नक्षत्र है। मीन का स्वामी गुरु होता है। सूर्य मेष व गुरु कुंभ राशि में है। शुक्र अब बुध के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मीन में चन्द्रमा का लाभ कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा।

तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 9 मई का राशिफल:

मेष- आज व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। बड़े भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृष- शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल का दान करें।

मिथुन- आज शिक्षा में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

कर्क- आर्थिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- बिजनेस सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। मीन का चन्द्रमा व बुध शुक्र का वृष गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी लेकिन उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। लाल रंग शुभ है। गेहू का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

धनु- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- शनि व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व गुरु गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- इस राशि का गुरु व मीन का चन्द्रमा आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है लेकिन श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

मीन- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat