लाइव टीवी

Horoscope Today, 06 February 2022: सिंह राशि के जातक आज नौकरी को लेकर सतर्क रहें, पढ़ें अपना रविवार का राशिफल

Updated Feb 05, 2022 | 13:41 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 06 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • वृष राशि वाले छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।
  • सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • मकर राशि वाले करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 February 2022: आज सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व चन्द्रमा 05:10 pm तक मीन राशि में हैं फिर मेष में जाएंगे। सूर्य शनि मकर राशि में व शुक्र धनु तथा गुरु कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज 05:10 pm के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर मेष व मकर राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 06 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का द्वादश गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
05:10pm के बाद सवा दो दिन चन्द्र का मेष व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिक्षा में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा  इस राशि से नवम है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में शुक्र व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में सूर्य के मकर व चन्द्रमा के अष्टम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। 05:10 pm के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर मित्रों से लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जांब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  
आज चन्द्र का चतुर्थ व सूर्य का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शनि व गुरु राजनीति में उन्नति देंगे। मंगल व बुध बैंकिंग जॉब में प्रमोशन का मार्ग देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।

12. मीन राशिफल- 
छात्र सफल रहेंगे। 05:10pm के बाद गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज बुध स्किन विकार से कष्ट दे सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat