लाइव टीवी

Horoscope Today, 12 March 2022: वाहन चलाते समय यह जातक ना करें लापरवाही, देखें शनिवार का अपना राशिफल

Updated Mar 11, 2022 | 16:20 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 12 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • मकर समेत यह जातक वाहन चलाते समय रहें सावधान।
  • मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी।
  • धनु राशि के जातक जरूर करें हनुमान जी की पूजा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 March 2022: आज आद्रा नक्षत्र व मिथुन राशि है। गुरु सूर्य के साथ शनि प्रधान कुंभ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 12 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

सूर्य व गुरु एकादश रहकर लाभ देंगे। तृतीय चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। मंगल शुक्र का दशम प्रभाव भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन दशम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 

जॉब में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

सूर्य व गुरु का सप्तम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 

खष्ठम गुरु व सूर्य शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज मंगल व चन्द्रमा सफलता की प्राप्ति कराएंगे। लाल व नीला रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमानजी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 

आज शिक्षा में लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल-

गुरु व सूर्य इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 

गुरु व सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा पंचम है। आज आप पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें। शनि द्वादश रहकर शुभ फल देंगे।

12. मीन राशिफल- 

आज गुरु द्वादश व चन्द्रमा चतुर्थ है। धन का आगमन हो सकता है। दशम मंगल व द्वादश गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat