लाइव टीवी

Horoscope Today, 19 February 2022: जॉब में तनाव दे सकता है यह दिन, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Updated Feb 18, 2022 | 16:35 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 February 2022: सूर्योदय के दौरान चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा और इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है। यहां जानें इन दिन गृह स्थितियां क्या हैं और इन दिन अपका राशिफल क्या कहता है।

Loading ...
Aaj ka Rashifal
मुख्य बातें
  • 19 फरवरी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
  • इन दिन शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत रहेंगी।
  • मेष राशि के जातकों को जॉब में तनाव हो सकता है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 February 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। सूर्य व गुरु कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कन्या में चन्द्रमा व कुम्भ में गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 19 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज खष्ठम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

Also Read: Dwijpriya Sankashti Chaturthi 2022: 19 या 20 फरवरी- कब है द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2022, देखें तिथि व मुहूर्त

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा के पंचम गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

आज छात्र करियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

आर्थिक सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व कुम्भ राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व हरा रंग शुभ है। आईटी व टीचिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

Also Read: Markesh Dosh: कुंडली में कैसे बनता है मारकेश योग, ये दोष होने पर क्‍या करें उपाय

6. कन्या राशिफल- 

जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। इस राशि का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

एकादश चन्द्रमा शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल-

छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 

गुरु के द्वितीय व चन्द्र के भाग्य भाव में गोचर से सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व गुरु गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 

आज चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 

चन्द्रमा आज इसी राशि से पंचम में है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat