लाइव टीवी

Horoscope Today, 27 December 2021: मेष और कन्या राशि के लोगों को होगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल

Updated Dec 26, 2021 | 13:43 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 December 2021: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 27 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

Loading ...
27 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • बैंकिंग व मीडिया के क्षेत्र में तुला व कुंभ राशियों के लोग रहेंगे सफल।
  • चन्द्रमा का गोचर मेष व कन्या राशि के जातकों को देगा लाभ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 December 2021: आज सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य व बुध धनु में है। आज सूर्य व बुध एकसाथ  बुधादित्य योग बना रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कन्या राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 27 दिंसबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल- आज गुरु का एकादश व चन्द्र का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज छात्रों के कॅरियर में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

2.वृष राशिफल- बुध सूर्य आज एक साथ इस राशि से अष्टम में हैं। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- शुक्र शनि का अष्टम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-  व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में शुक्र व व शनि गोचर उन्नति दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- सूर्य व बुध के खष्ठम  गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व भवन निर्माण से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- चन्द्रमा  आज इसी राशि में हैं। जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 

Also Read: साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2021: मेष व कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ, जानिए सप्ताह का राशिफल

9. धनु राशिफल- आज शुक्र व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। बुध व सूर्य का इस राशि में तथा चन्द्रमा  का कन्या गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पीले वस्त्रों का दान करें।

10. मकर राशिफल-  शनि व  शुक्र इसी राशि में है। शुक्र जॉब  में उन्नति देंगे। कुम्भ का गुरु व कन्या राशि का चन्द्रमा इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल-  चन्द्रमा  का अष्टम गोचर बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-  राजनीतिज्ञ  सफल रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat