लाइव टीवी

Horoscope Today, 2 October 2021: मेष राशि को स्वास्थ्य लाभ, वृष राशि वालों को जॉब में नए काम के योग

Updated Oct 01, 2021 | 13:11 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2nd October 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के पहले दिन शनिवार का राशि भविष्य। महीने के दूसरे दिन 2 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और इससे संबंधित इशारे?

Loading ...
2 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • 2 अक्टूबर को कर्क राशि में चन्द्रमा और कुंभ राशि में गुरु।
  • धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह स्थितियों का लाभ।
  • तुला व वृष के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2nd October 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य- मंगल कन्या,शुक्र तुला व गुरु शनि मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा।

तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। जानिए अपना 2 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु व चन्द्रमा स्वास्थ्य को लेकर लाभ दे सकता है। मंगल व सूर्य का खष्ठम गोचर आपकी व्यवसाय सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण जॉब में कोई नया कार्य आ सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

छात्र  कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। मेष व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। शिक्षा में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व मकर राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 

शनि व गुरु इसी से छठें हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 

व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। कर्क का चन्द्रमा व मकर का गुरु शनि जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 

आज शिक्षा में सफलता की स्थिति होगी। शुक्र व चन्द्रमा जाब में लाभ की संभावना बनाएगा हरा व बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

भाग्य भाव मे चन्द्रमा व तृतीय गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। गृह निर्माण में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। हेल्थ में लाभ के लिए हनुमानबाहुक पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 

गुरु, शनि व चन्द्रमा अनुकूल हैं। पॉलिटिक्स में  सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 

गुरु शनि के इस राशि में गोचर से कई व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध स्वास्थ्य से कष्ट प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल- 

आज शुक्र का नवम लेकिन चन्द्रमा का इस राशि से छठां गोचर शुभ है। छात्रों के स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। हरा व नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

सूर्य आज इस राशि से सप्तम है। पॉलिटिक्स में बड़ा लाभ हो सकता है। बुध स्वास्थ्य में लाभ देंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लीलोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat