लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: प्‍यार के मामले में कैस रहेगा सप्ताह? 22 से 28 अगस्त का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल

Updated Aug 22, 2021 | 07:30 IST

Love Horoscope weekly 22 August to 28th August 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर लिखा जाता है प्रेम राशिफल।
  • शुक्र करता है प्रेम में आकर्षण की वृद्धि।
  • सवा दो दिन में चन्द्रमा परिवर्तित करता है अपनी राशि।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।

शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस समय शुक्र कन्या राशि में है। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुंभ में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 22 to 28th August 2021

मेष- शुक्र का खष्ठम गोचर प्रेम में रोमांटिक नेचर देता है।अपने आप को खुद से रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र कन्या राशि में है। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय कन्या राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा।आपका लव पार्टनर मन से आपको प्यार करता है।प्रेमी को सुंदर तस्वीर दें।

मिथुन- प्रेम में विरह का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। चतुर्थ गोचर शुक्र परिवार तक आपके प्रेमी को ले जाएगा। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।

कर्क - शुक्र कन्या में व मंगल व सूर्य सिंह राशि में हैं। शुक्र व मंगल शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्रेमी के हाथ से बने भोजन का रसास्वादन करेंगे। प्यार का खूबसूरत रिंग प्रेमी को दें।

सिंह- लव पार्टनर के व्यवहार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिए अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके राशि से द्वितीय अनुकूल फल कारक है। सूर्य इस समय इसी राशि में है। सूर्य को प्रणाम करते रहें।

कन्या- इस सप्ताह शुक्र इसी राशि में रहेंगे। प्यार में कुछ चाहत तो नहीं होती फिर भी शुक्र के इस राशि में होने से रोमांटिक यात्रा का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को सुगन्धित इत्र देने से शुक्र का रोमांटिक प्रभाव बढ़ेगा।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र द्वादश है। द्वादश शुक्र धन देता है। सूर्य मंगल के साथ सिंह राशि में है। थोड़े बहुत गुस्से का सामना कर सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर लव मैरिज के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- प्रेम से भाग्य खिलेगा। एकादश शुक्र भाग्यवृद्धिकारक है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। शुक्र व चन्द्रमा सपोर्टिंग है। प्रेमी को डायमंड रिंग दें।

धनु- दशम शुक्र कर्म भाव में शुभ है। चन्द्रमा विवादों का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें। शुक्र के बीज मंत्र को पढ़ें। सुगन्धित इत्र प्रेमी को दें।

मकर- इस सप्ताह शनि इसी राशि में है। शुक्र का नवम गोचर प्रेम में सफल करता है। विवाह में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग ले कर रख लिया है। तिल का दान करें।

कुंभ - गुरु इसी राशि में है। शुक्र अष्टम गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से चांदी की बांसुरी मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। यात्रा हो सकती है।

मीन- शुक्र का सप्तम गोचर विवाह का कारक होता है। प्रेमी संग दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। कई रंगों का फूलों का गुलिस्तां प्रेमी को दें। राशि स्वामी गुरु का द्वादश गोचर शुभ है। प्रेमी को गोल्ड रिंग प्यार से गिफ्ट करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat