लाइव टीवी

Monthly Horoscope February 2021: इस महीने में बदलेगा कई ग्रहों का गोचर, मकर से कुंभ राशि में जाएंगे सूर्य

Updated Feb 01, 2021 | 05:50 IST

मासिक राशिफल, फरवरी 2021: इस महीने के पहले दिन चन्द्रमा सूर्य प्रधान सिंह राशि में रहने वाला है लेकिन चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। जानिए इस महीने का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka Rashifal 1 February 2021
मुख्य बातें
  • मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर वहां एक महीने रहेंगे सूर्य।
  • वृष राशि को 12 फरवरी के बाद मिल सकती है बड़ी सफलता।
  • सिंह राशि को जॉब में मिल सकता है प्रमोशन, छात्र रहेंगे सफल।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), February 2020: फरवरी माह में कई ग्रहों का गोचर परिवर्तित हो रहा है। इस माह मंगल मेष राशि में, राहु वृष में,शुक्र मकर राशि में, बुध कुम्भ में, गुरु मकर में व शनि भी मकर राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 12 फरवरी को सूर्य मकर से कुम्भ में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे।

माह के प्रथम दिन चन्द्रमा सूर्य प्रधान सिंह राशि में रहेगा लेकिन चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें फरवरी का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: 12 फरवरी के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे।06 फरवरी से 11 फरवरी तक  हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 12 से 24 फरवरी तक जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी।लाल रंग शुभ है।प्रत्येक रविवार को गेंहू दान करें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: इस माह जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 12 फरवरी के बाद जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: इस माह 05 से 12 फरवरी के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 12 फरवरी तक जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।12 के बाद सूर्य का कुम्भ में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को बुधवार को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: यह माह राजनीति से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है।05 से 12 के फरवरी के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में बुध व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। चावल का दान करते रहें। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  जॉब में सफलता व प्रोमोशन का समय है। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में 05 से 12 फरवरी तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।14 फरवरी तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें ।पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: इस माह आप व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। विष्णु जी की उपासना करते रहें। 12 फरवरी के बाद धन आगमन के संकेत हैं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: यह माह जॉब के लिए सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय मे रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।फरवरी के प्रथम सप्ताह में धार्मिक कार्य होंगे। नीला रंग शुभ है। 12 फरवरी से 18 फरवरी के मध्य किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।व्यवसाय में धन का आगमन होगा। 12 फरवरी के बाद जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है।नारंगी रंग शुभ है। 06 से 11 फरवरी तक स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: इस माह व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। गुरूवार को अन्न दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।जॉब में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। शनि व गुरु  जॉब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे। 03से 08 फरवरी तक स्वास्थ्य के प्रति  एलर्ट रहें। हरा रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: इस माह 12 से 19 फरवरी के मध्य आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह घर या जमीन क्रय करने की  बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को शनि के बीज मंत्र का जप करें व तिल का दान करें।हनुमान जी की उपासना करते रहें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: यह माह आपके लिए आर्थिक उपलब्धियों का है। गुरु व शनि माह के प्रथम सप्ताह में राजनीति की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। 12 फरवरी के बाद जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat