लाइव टीवी

Hindu Calendar 2021 February Festivals: फरवरी में मनाए जाएंगे कुछ विशेष त्योहार और व्रत, यहां जानें पूरी लिस्ट

Updated Jan 30, 2021 | 15:40 IST

Fast and festivals in February 2021: फरवरी महीने की शुरुआत षटतिला एकादशी के साथ होने वाली है। माघ मास में कई सारे व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे जिसकी लिस्ट इस लेख में दी गई है।

Loading ...
February 2021 Fast and festivals list
मुख्य बातें
  • हिंदु धर्म शास्त्रों में इन सभी व्रत और त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है।
  • फरवरी महीने के शुरुआती दिनों में षटतिला एकादशी का व्रत पड़ रहा है।
  • फरवरी के महीने में भौम प्रदोष व्रत, मोनी अमावस्या, गणेश जयंती, बसंत पंचमी भी है।

भारत देश को त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां हर एक महीने में कोई ना कोई व्रत और त्योहार जरूर मनाया जाता है। हिंदु धर्म शास्त्रों में इन सभी व्रत और त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है। जनवरी महीने के बाद अब फरवरी महीना शुरू होने वाला है जिसके शुरुआती दिनों में षटतिला एकादशी का व्रत पड़ रहा है। जनवरी महीने की तरह फरवरी के महीने में भी कई विशेष व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। फरवरी के महीने में षटतिला एकादशी, भौम प्रदोष व्रत, मोनी अमावस्या, गणेश जयंती, बसंत पंचमी और गुरु रविदास जयंती जैसे कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। यहां जानिए जनवरी के महीने में मनाए जाने वाले व्रत और त्योहार का लिस्ट।

षटतिला एकादशी
फरवरी के महीने में सबसे पहले षटतिला एकादशी 7 जनवरी 2021 को मनाई जाएगी जो हर वर्ष माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि के दिन पड़ती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तिल के छह प्रकार का प्रयोग करने से सभी पाप हमेशा के लिए मिट जाते हैं।

भौम प्रदोष व्रत
9 फरवरी 2021 को भौम प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना श्रद्धा भाव के साथ की जाती है। अगर भौम प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है तो उसे सोम प्रदोष बुलाया जाता है। 

मासिक शिवरात्रि
हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है जो इस वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन भोले की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मौनी अमावस्या
11 फरवरी 2021 को माघ महीने में मनाई जाने वाली मौनी अमावस्या पड़ रही है। मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या भी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता पवित्र संगम में निवास करते हैं इसलिए मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान किया जाता है। 

माघ गुप्त नवरात्रि (शुरुआत)
12 फरवरी 2021 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सनातन पंचांग में कुंभ संक्रांति से 11 महीना शुरू हो जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार कुंभ संक्रांति के दिन देवता पवित्र नदियों में वास करते हैं। 

गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी 
जो भक्त भगवान गणेश जी की कृपा दृष्टि अपने ऊपर बरसाना चाहते हैं उनके लिए गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी बहुत विशेष माना जाता है। इस वर्ष गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी 15 फरवरी को मनाई जाएगी। 

वसंत पंचमी
हिंदू धर्म में वसंत पंचमी एक विशेष त्योहार है जिस दिन माता सरस्वती की पूजा आराधना श्रद्धा भाव और विधि अनुसार की जाती है। इस वर्ष 16 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। 

अचला सप्तमी और शिवाजी जयंती 
19 फरवरी को अचला सप्तमी और शिवाजी जयंती मनाई जाएगी। हर वर्ष अचला सप्तमी और शिवाजी जयंती माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाई जाती है। अचला सप्तमी को सूर्य सप्तमी और रथ आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है।

भीष्म अष्टमी
भीष्म अष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है, जो इस वर्ष 20 फरवरी के दिन पड़ रहा है। भीष्म पितामह की याद में भीष्म अष्टमी मनाया जाता है।

माघ गुप्त नवरात्रि (समाप्त)
21 फरवरी को माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त हो जाएगी। इन 9 दिनों में तंत्र विद्या को बहुत विशेष माना जाता है।

जया एकादशी
हिंदू धर्म में जया एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इस दिन इंसान अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है और विजय प्राप्त करता है। इस साल जया एकादशी 23 फरवरी को मनाई जाएगी जो माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन पड़ती है। 

प्रदोष व्रत
हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से पाप मिट जाते हैं और जीवन में सुख और शांति का वास होता है। फरवरी महीने में प्रदोष व्रत 24 जनवरी को मनाई जाएगी।

माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती
कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन चांद की पूजा करनी चाहिए और दान देना चाहिए। ऐसा करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती 27 फरवरी के दिन पड़ रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल