लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 01-07 नवम्बर: खुल रहे हैं इन राशियों के लिए सफलता के द्वार, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Updated Nov 01, 2020 | 06:44 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 01 नवम्बर से 07 नवम्बर तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 01 November to 07 November 2020
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में रहेगा।
  • चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।
  • र्क व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 नवम्बर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal):  इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में रहेगा।चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।इस सप्ताह गुरु धनु में,शनि मकर में,मंगल मीन में, राहु वृष में .शुक्र कन्या में व सूर्य तुला राशि में स्थित है। बुध इस समय तुला व केतु वृश्चिक राशि में है।

इस सप्ताह वृष व कन्या राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे। कर्क व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे। कन्या व कुम्भ राशि के लोग  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 01 नवम्बर से 07 नवम्बर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन  व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत  बनेंगे। कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है। हनुमान की नियमित पूजा करें। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह जॉब में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक स्थितियां आपके अनुकूल हैं। बुधवार से शुक्रवार तक वाहन खरीदने का सुखद संयोग है।  गुरुवार से शनिवार तक यात्रा कर सकते हैं।। सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  बुध व मंगल गोचर से लाभ होगा।आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं गुरुवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। शनिवार को धार्मिक यात्रा हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड  का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बन्धित कोई बड़ा निर्णय लेंगे। मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रह सकते हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह बहुत दिनों से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मित्र व्यवसाय में लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धित योजनाओं को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। हनुमान जी की नियमित पूजा करते रहें। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह छात्र सफल रहेंगे । पॉलिटिक्स में शनि व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद आपका प्रभाव बेहतर करेगा। गुरुवार को किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का प्रतिदिन पाठ करें। मित्रों से लाभ मिलेगा। सोमवार को चावल का दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  गुरुवार से शनिवार तक जॉब में किसी बात की लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। इस सप्ताह व्यवसाय में धन का आगमन होगा।  नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। 


8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  बुधवार के बाद  व्यवसाय में बेहतर लाभ है। इस वीक संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीद सकते हैं। लाल रंग शुभ है। मंगल व चन्द्र गोचर बुधवार से शुक्रवार तक किसी रुके कार्य या धन की प्राप्ति करा सकते हैं।प्रतिदिन गाय को भोजन दें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह जॉब में परिवर्तन की स्थितियां अनुकूल हैं। बुधवार के बाद रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएगा। शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान से खुश रहेंगे। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ है। पीला रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुरुवार या शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।  इस सप्ताह हनुमान जी की पूजा बहुत कार्य करेगा।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता भरा होगा। बुधवार के बाद घर सम्बन्धी कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोंण से बहुत बेहतर  है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर से छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। कोई रुका सरकारी कार्य सम्पन्न हो सकता है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat