लाइव टीवी

आज का राशिफल 2 नवंबर 2020: कन्या और सिंह राशि के जातक रखें सेहत का ध्यान, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Nov 02, 2020 | 06:33 IST

आज का राशिफल, 2 नवंबर 2020: सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र है व वृष राशि है। मेष व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानिए आपका आज का राशिफल।

Loading ...
मुख्य बातें
  • नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे मेष व तुला राशि के छात्र।
  • कन्या व सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
  • वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में पाएंगे सफलता

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज कृतिका नक्षत्र है व वृष राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है।सूर्य तुला राशि में है। आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 2 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन अपने कार्यों को निष्ठा पूर्वक करने व मिष्ठान, स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करने का है। धार्मिक यात्रा का दिवस है।मंगल व चन्द्र गोचर आज व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करा सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने का है। गणेश जी की पूजा करते रहें। शुक्र व चन्द्र गोचर अनुकूल है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोग सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति के द्वार खुलेंगे। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु धर्म मार्ग पर ले जाएगा। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में संघर्ष देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र जाँब  में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद आवश्यक है। पीला रंग शुभ है।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध, शुक्र व चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। मध्यम दूरी की यात्रा संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। वाणी के प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सँघर्ष देगा। मंगल व सूर्य राजनीति में सफलता देगा। कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। 


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन राजनीति में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है। आईटी व मैनेजमेंट जाँब में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। संतान की प्रगति आपको हर्षित करेगा। नारंगी रंग शुभ है।  

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में उन्नति है। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। सुंदरकांड का पाठ करें।नीला रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिन गृह निर्माण सम्बन्धी रुके कार्यों को पूर्ण करने का है।आज स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat