लाइव टीवी

राशिफल, 16 June 2020: सूर्य के आगमन के साथ मिथुन राश‍ि वालों का खुला भाग्‍य, जानें बाकी राश‍ियों का हाल

Updated Jun 16, 2020 | 09:16 IST

राशिफल, 16 June: आज का द‍िन मिथुन राशि के लोगों के ल‍िए खास रहेगा। स‍िंह और कन्‍या राश‍ि के ल‍िए भी लाभ के योग बन रहे हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • धनु व मीन के जातक को व्‍यापार में आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं
  • कई राश‍ियां नौकरी बदलने के ल‍िए प्रयास करेंगी
  • वृष राश‍ि के लोगों के ल‍िए आज के द‍िन के ल‍िए नीला रंग शुभ रहेगा

Horoscope 14 June 2020 : आज चन्द्रमा धनु राशि में है। सूर्य मिथुन राशि में आ चुके हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर के अनुरूप आज मिथुन राशि को कई रुके कार्यों में लाभ मिलेगा। धनु व मीन के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मकर व तुला राशि  के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।

पढ़ें 16 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में आज संघर्ष रहेगा।मंगल कुम्भ व चन्द्रमा धनु में है। जाँब के प्रति अनुशासनहीनता बाद में परेशान कर सकती है।लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन या घर खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग लें। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज आपके मन में जॉब को लेकर किसी अनचाहे भय से परेशानी रह सकती है। जॉब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। सफेद रंग शुभ है। रुका हुआ धन मिल सकता है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा अनुकूल है। धन का आगमन हो सकता है।जाँब में प्रगति है। पीला रंग शुभ है। छात्र सफलता से प्रसन्न रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: मिथुन में सूर्य व धनु का चन्द्र गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति कराएगा।आज का दिन धन प्राप्ति का है। आज कई रुके कार्य बनेंगे। धन की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। जॉब में बुध व शनि गोचर तनाव दे सकते हैं। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में आप प्रगति के रास्ते पर हैं। धन आगमन के भी संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्रों को जॉब प्राप्ति की दिशा में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगल व चन्द्रमा किसी रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में गुजरेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी । वाहन क्रय करने का विचार बनेगा।धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज क्रोध से बचें। किसी रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। शनि के बीज मंत्र का जप व सुंदरकांड का पाठ करें। जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: मंगल इस समय कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा आज धनु में है।चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ाएगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान पुण्यदायी है। जॉब में सफल रहेंगे।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने का है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। मन की एकाग्रता बहुत आवश्यक है। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat