लाइव टीवी

राशिफल, 17 June: मेष राशि वाले मन की एकाग्रता को बनाए रखें, भगवान विष्णु की पूजा करें इस राशि के जातक

Updated Jun 17, 2020 | 08:12 IST

राशिफल, 17 June: वाणी के प्रति सचेत रहें मिथुन राशि के जातक। धनु राशि वालों के व्यवसाय में धन का आगमन होगा। नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तुला राशि वाले।

Loading ...
मुख्य बातें
  • किसी को धन उधार देने से बचें धनू राशि वाले
  • कुम्भ राशि की बिजनेस प्लानिंग सफल रहेगी
  • मीन राशि वालों का सफलता से मन हर्षित रहेगा

आज का राशिफल: आज ग्रहों के गोचर के अनुरूप चन्द्रमा मेष राशि में है। शेष ग्रह स्थितियं पूर्ववत हैं। कुम्भ व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृष राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 17 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मन की एकाग्रता को बनाए रखें। व्यवसाय में आज संघर्ष रहेगा। किसी रिश्ते का टूटना परेशान कर सकता है। लाल रंग शुभ है।आज मानसिक तनाव हो सकता है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में रुके कार्य योजना को विस्तार देंगे। जॉब में परिवर्तन का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें। मित्रों का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  बुध व चन्द्रमा व्यवसाय को नई दिशा देंगे।चन्द्रमा के कारण आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। वाणी के प्रति सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा मन का कारक ग्रह होते हुए आज हर कार्यों में सफलता देगा। सफेद रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। योग व ध्यान करते रहें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन सफलताओं का है। सूर्य व चंद्रमा के कारण कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य व हनुमान जी का आशीर्वाद लें। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बहुत दिनों बाद स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक से व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय पहले से बेहतर होगा तथा नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।हरा रंग शुभ है। आपके मन में चल रही किसी कार्य योजना को विस्तार मिल सकता है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चंद्रमा आज आत्मबल में वृद्धि करते हुए सफलता की प्राप्ति करवाएंगे। धन की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। जॉब में सफलता मिलेगी।


    
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में धन का आगमन होगा। आज किसी को धन उधार देने से बचें। जॉब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
    
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज का दिन अति व्यस्तताओं का है। अपने किसी योजना को नई सकारात्मक दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज आपकी बिजनेस प्लानिंग सफल रहेगी। धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। आज हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
    
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:
  आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। लाल रंग शुभ है। धन का व्यय दान पुण्य में होगा। आज ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat