तस्वीर साभार: Getty Images
Methi paratha recipe
मुख्य बातें
- हरी सब्जियां सेहत के लिये बेहद लाभकारी मानी जाती हैं
- इन दिनों बाजार में पालक, मेथी, बथुआ और अन्य किस्म के साग खूब बिक रहे हैं
- मेथी के पराठों को आप लंच बॉक्स में भी पैक कर सकती हैं
सर्दियों में तरह-तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं। हरी सब्जियां सेहत के लिये बेहद लाभकारी मानी जाती हैं। इन दिनों बाजार में पालक, मेथी, बथुआ और अन्य किस्म के साग खूब बिक रहे हैं। इस मौसम में अलग अलग तरह के पराठे खाने का मजा ही अलग है, तो ऐसे में क्यों न गरमा गरम मेथी के पराठों का मजा लिया जाए। मेथी के पराठों को आप लंच बॉक्स में भी पैक कर सकती हैं। बच्चों को इसे खाने में मजा भी आएगा। आइये जानते हैं इस पराठे की रेसिपी..
सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप मेथी की पत्तियां
- 1 या 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 7 से 8 छोटे लहसुन, बारीक कटे हुए
- 2 चम्मच तेल
- आवश्यकतानुसार ½ कप पानी
- आवश्यकतानुसार नमक
- तेल या घी
बनाने की विधि-
- एक ओर मेथी के पत्तों को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें।
- मेथी के पत्तों को बारीक काट लें और एक तरफ रख दें।
- एक कटोरे या परात में पूरे गेहूं का आटा और नमक मिलाएं।
- कटे हुए मेथी के पत्ते, हरी मिर्च, लहसुन, तेल डालें और मिलाएं।
- थोड़ा पानी डालें और चिकना आटा गूंधें।
- आटे के मध्यम आकार के गोले बना लें।
- आटे को मध्यम आकार की रोटियों में बेल लें।
- मेथी पराठे को गरम तवे पर रखें।
- जब एक साइड थोड़ा पक जाए या, तब पराठे को पलटें।
- इस तरफ तेल या घी फैलाएं।
- फिर से पलटें और घी भी लगाएं।
- जब तक कि मेथी पराठा समान रूप से पक न जाए और उसमें सुनहरे रंग के धब्बे न हों इसे पकाएं।
- पराठे के किनारों को कलछी से दबाएं ताकि वे पक जाएं।
- अब गरमा गरम मेथी के पराठे को अचार या दही के साथ परोसें।