लाइव टीवी

Tasty And Yummy Chocolate cookies Recipes: चॉकलेट कुकीज होती हैं सभी की पसंदीदा, शाम के नाश्ते में बनाएं झटपट

Updated Jun 30, 2020 | 10:52 IST

Tasty And Yummy Chocolate cookies Recipes: कुकीज़ तो कई तरह की होती हैं, मगर सबसे ज़्यादा पसंद लोगों को चॉकलेट वाली कुकीज आती हैं। बनाएं चॉकलेट कुकीज जो सबको पसंद आए।

Loading ...

चॉकलेट कुकीज रेसिपी: चॉकलेट तो सभी को पसंद होती हैं, खासकर बच्चों की फेवरट होती हैं। चॉकलेट का नाम सुनकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है और खाने का मन करने लगता है। जब चॉकलेट वाली कुकीज हों, तो स्वाद का क्या कहना। कुकीज़ तो कई तरह की होती हैं, मगर सबसे ज़्यादा पसंद लोगों को चॉकलेट वाली कुकीज आती हैं। लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसे हम अपने घर में भी बड़े ही आसानी से कम समय में बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाये हैं जल्दी बनने वाली आसान कुकीज रेसिपी वीडियो।

सामग्री : एक चम्मच -बेकिंग पाउडर, सफेद आटा -200 ग्राम, कोको पाउडर-60 ग्राम, महीन सफेद चीनी-200 ग्राम, अंडे- दो बड़े, वनस्पति तेल-60 मिली 

चॉकलेट कुकीज बनाने की विधि: चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे।उसमें कोको पाउडर डालेंगे। फिर उसमें कोको पाउडर के साथ चीनी को मिलाएंगे। बाद में आप उसमें थोड़ा-सा वनस्पति तेल डालें। सभी को अच्छे से मिला लें, ताकि सारी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं। जब वह अच्छी तरह से मिल जाएंगी, तब उसमें हम अंडे को डालकर उसे भी अच्छी तरह मिला देंगे।

 चॉकलेट कुकीज में हम वैनिला एसेंस का उपयोग कर सकते हैं, इससे उसका स्वाद और निखर कर आता है। अब उसमें सफेद मैदा डालें। उस भी अच्छी तरह मिला लें, ताकि सारी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं और स्वाद दोगुना हो जाये। फिर उसमें, हम सफेद आटा 200 ग्राम और बेकिंग पाउडर एक चम्मच डालकर सभी को एक साथ मिला देंगे। उसे मिलने के बाद 1 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें। जब वह अच्छी तरह जम जाए, तो उसे छोटा-छोटा गोलाकार देते हुए आईस शुगर के साथ मिलाकर एक बर्तन में रखते जाएं। जब वह सारी प्रक्रिया हो जाएगी तब उसे हम आवेन  में 19 डिग्री सेल्सियस के लिए 10 मिनट तक पकने देंगे। 10 मिनट के बाद फिर उसे बाहर निकालें। इस तरह से हम देखेगें कि हमारा टेस्टी और यम्मी चॉकलेट कुकीज बनकर तैयार हो चुकी हैं।