तस्वीर साभार: Instagram
Seb Ka Halwa (Image: maharajabhogindia)
मुख्य बातें
- सेब का हलवा खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि फायदेमंद होता है
- सेब के हलवे को एक बार बना कर 2-3 दिन तक आराम से खाया जा सकता है
- यह बहुत ही आसानी से और बिना मेहनत के तैयार हो जाता है
नवरात्रि में नौ दिनों तक अगर व्रत रख रही हैं तो कई बार चिंता होती है कि रोज रोज आखिर क्या पकाया जाए। ऐसे में बहुत से लोग कुछ भी हल्का फुल्का खा कर पूरे नौ दिन काट देते हैं। मगर ऐसा नहीं है कि व्रत में आपको सिर्फ फीका फलाहार खा कर काम चलाना पड़ेगा। आप चाहें तो घर पर सेब का हलवा ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत ही आसानी से और बिना मेहनत के तैयार हो जाता है।
सेब का हलवा खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि फायदेमंद होता है। सेब के हलवे को एक बार बना कर 2-3 दिन तक आराम से खाया जा सकता है। तो आइये सीखते हैं सेब का हलवा बनाने की बिल्कुल आसान सी विधि...
सामग्री
- सेब-2
- घी-100 ग्राम
- खोया- 100 ग्राम
- दूध-250 ग्राम
- चीनी- 5 बड़ा चम्मच
- इलाइची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- बादाम 8-10 बारीक कटे हुए
- काजू 8-10 बारीक कटे हुए
- किशमिश- 8-10
सेब का हलवा बनाने की विधि-
- सेब का हलवा बनाने के लिये सबसे पहले सेब को धो कर कद्दूकस कर लें।
- फिर गैस जला कर पैन चढ़ाएं और उसमें घी डाल कर गरम करें।
- घी गरम हो जाए तब उसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डालें।
- सेब को तब तक भूनें जब तक कि सेब घी ना छोड़ दे।
- अब इसमें दूध, खोया और इलायची मिलाएं।
- जब दूध पूरी तरह से सूख जाए तब उसमें बादाम, काजू और किशमिश डालकर उसे आंच से उतारें और खाने के लिए परोसें।
सेब को तभी कद्दूकस करें जब इसका हलवा बनाना हो, नहीं तो हलवा अच्छा नहीं बनेगा।