लाइव टीवी

Career In Geography: जियोग्राफी पढ़ने वालों के लिए नहीं है जॉब की कमी, अच्‍छी सैलरी के साथ इन फील्‍ड में बना सकते हैं करियर

Updated May 31, 2022 | 21:11 IST

Career In Geography: शानदार करियर बनाने के लिए जियोग्राफी एक बेहतर विकल्‍प है। यहां पर एजुकेशन पूरा करने के बाद छात्र सरकारी और प्राइवेट किसी भी संस्‍था से जुड़ सकते हैं। इस फील्‍ड में जंगल, ज्‍वालामुखी, नदी, पहाड़, मौसम और जलवायु आदि पर रिसर्च से जुड़े कार्य होते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जियोग्राफी में अच्‍छी सैलरी के साथ यहां बनाए करियर
मुख्य बातें
  • शानदार करियर बनाने के लिए जियोग्राफी है बेस्‍ट ऑप्‍शन
  • सरकारी और प्राइवेट सेक्‍टर में है इनके लिए जॉब की भरमार
  • यहां पर करियर बनाने के लिए मौजूद है ढेर सारे विकल्‍प

Career In Geography: अच्‍छा करियर बनाने के लिए सिर्फ साइंस और मैथ्‍स जैसे विषय ही नहीं होते हैं। कई अन्‍य ऐसे विषय भी हैं, जिसमें शानदार करियर बनाया जा सकता है। इसमें से ही एक है जियोग्राफी। इसमें धरातल के विविध तत्वों के साथ जंगल, ज्‍वालामुखी, नदी, पहाड़, मौसम और जलवायु आदि का अध्‍ययन किया जाता है। साथ ही इस विषय में मानव आबादी और राजनीतिक व आर्थिक गतिविधियों का भी अध्ययन होता है। अगर आप भी पृथ्‍वी और प्रकृति से प्‍यार करते हैं तो ज्‍योग्राफी विषय के साथ पढ़ाकर यहां शानदार करियर बना सकते हैं। यहां पर मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, एयरलाइट रूट व शिपिंग रूट प्लानिंग, ट्रांसपोर्टेशन, जनसंख्या परिषद, एजुकेशन, सिविल सर्विसेज जैसे ढेर सारे करियर विकल्‍प मौजूद हैं।

जियोग्राफर

आज के समय में इस क्षेत्र को सबसे पसंदीदा क्षेत्र माना जाता है, इसमें सबसे ज्‍यादा लोग जुड़े हैं। एक ज्योग्राफर्स का कार्य नेचर से संबंधित तथ्यों का अध्‍ययन कर जानकारियां जुटाना होता है। इसके अलावा ये लोग क्लाइमेंट, मिट्टी, प्लांट्स तथा एनीमल से संबंधित जानकारियां भी एकत्र करते हैं। इसलिए एक ज्योग्राफर की डिमांड सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में बहुत ज्‍यादा है।

जीआईएस स्पेशलिस्ट

ज्योग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम की मदद से मौसम, तापमान और प्रदूषण की जानकारी हासिल की जा सकती है। जीआईएस आपदा और आकस्मिक दुर्घटना के समय कुछ मिनट में उस जगह की सारी जानकारी एकत्र कर लेते हैं। आज के समय में जीआईएस से जुड़े कई साफ्टवेयर भी आ रहे हैं, जिनसे और भी तेजी से कई तरह की जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। इनका कार्य किसी भी प्रोजेक्ट को शुरु करने से पहले वहां के भौगोलिक स्थित बताना है।

कार्टोग्राफर

इनका मुख्य काम नक्शा और उससे संबंधित डायग्राम, चार्ट, ट्रैवल गाइड आदि का निर्माण और विकास करना है। ये पुराने नक्शों व दस्तावेजों का जीर्णोद्धार भी करते हैं। इन पेशेवरों को सरकारी, सर्वेक्षण, संरक्षण और प्रकाशन क्षेत्र में जॉब मिलता है।

एनवायर्नमेंटल कंसल्टेंट्स

एनवायर्नमेंटल कंसल्टेंट्स के तौर पर मुख्य काम अपने वाणिज्यिक या सरकारी ग्राहकों से पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन कराना और विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर काम कराना होता है। इन्हें सरकारी और जल से संबंधित संगठनों में जॉब मिलता है।

टाउन प्लानर

इसका कार्य सरकारी व प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर डेवलेपमेंट और मेनेजमेंट का प्‍लान बनाना है। इसमें विकास के स्थायित्व और प्राकृतिक वातावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना, मौजूदा बुनियादी ढांचे में सुधार करना और पर्यावरण संबंधी मुद्दों का हल निकालना है।

रीसाइकिलिंग ऑफिसर

रीसाइकिलिंग ऑफिसर का सबसे महत्‍वपूर्ण कार्य पर्यावरण का ध्‍यान रखना है। ये पर्यावरण के अनुकूल और वेस्‍ट पदार्थों में कमी की पॉलिसी व स्‍कीम बनाते और विकसित करते हैं। सरकारी, रीसाइकिलिंग के प्रोजेक्ट्स या पर्यावरण पर काम करने वाले को एनजीओ में काम मिलता है ।

सिविल सर्विसेज

सिविल सर्विसेज परीक्षा में ये जनरल स्टडीज पेपर का पार्ट या वैकल्‍पिक विषय  होता है। इसी वजह से अधिकतर छात्र पोस्ट ग्रेजुएट लेवल तक ज्योग्राफी लेना पसंद करते हैं। इसमें अगर आप प्लानिंग करके ज्योग्राफी पढ़ें तो बेहतर स्थान पा सकते हैं।