लाइव टीवी

NHM AP Recruitment 2021: नेशनल हेल्थ मिशन आंध्र प्रदेश के लिए निकली 3393 भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Updated Oct 24, 2021 | 20:25 IST

NHM AP Recruitment 2021: नेशनल हेल्थ मिशन आंध्र प्रदेश ने हाल ही में मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर के पद के लिए 3393 भर्ती निकाली है। इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने की आखिरी तिथि 6 नवंबर 2021 है।

Loading ...
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आंध्र प्रदेश में निकली बंपर भर्ती (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर के पद के लिए निकली 3393 पदों की भर्ती।
  • अप्लाई करने के लिए 6 नवंबर 2021 है आखिरी तिथि।
  • कांट्रेक्चुअल बेस्ड हैं यह पोस्ट।

NHM AP Recruitment 2021: नेशनल हेल्थ मिशन आंध्र प्रदेश या एनएचएम एप रिक्रूटमेंट 2021 का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार नेशनल हेल्थ मिशन आंध्र प्रदेश में मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर के लिए करीब 3300 से ज्यादा भर्ती निकली है। इन पदों की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नेशनल हेल्थ मिशन आंध्र प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट cfw.ap.nic.in पर जा सकते हैं। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 31 अक्टूबर 2021 के दिन तक 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, रूल्स के अनुसार, एज रिलैक्सेशन कुछ कैटेगरी के उम्मीदवारों को दी जा सकती है। 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की अगर बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से नर्सिंग में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए, इसके साथ आंध्र प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में भी यह यूनिवर्सिटी रजिस्टर्ड होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवारों के पास सीपीसीएच का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

कब से करें अप्लाई?

एमएलएचपी के पदों के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन 6 नवंबर 2021 तक लिए जाएंगे। डिस्ट्रिक के अनुसार एमएलएचपी के पदों को बांटा गया है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

  1. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले एनएचएम एपी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब एमएलएचपी के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद उम्मीदवार एमएलएचपी ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  4. अब एप्लीकेशन फॉर्म में सभी अनिवार्य जानकारी भरें।
  5. और अंत में सबमिट कर दें।

इस एप्लीकेशन फॉर्म को अपने पास संभाल कर रखें।