लाइव टीवी

SBI Recruitment 2022: एसबीआई में नौकरी का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया, तारीख और दूसरी डिटेल

Updated Mar 08, 2022 | 06:26 IST

SBI Recruitment 2022: एसबीआई ने मुख्य सूचना अधिकारी समेत कई अन्‍य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Loading ...
SBI Recruitment 2022
मुख्य बातें
  • 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
  • उम्‍मीदवारों को तय मानक के अनुसार किया जाएगा शॉर्टलिस्‍ट
  • मेरिट सूची भी की जाएगी जारी

SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें मुख्य सूचना अधिकारी, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (ई-चैनल), उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (कोर बैंकिंग) शामिल हैं। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक बैंक की वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 है।

मुख्य सूचना अधिकारी, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पदों के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (ई-चैनल), उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (कोर बैंकिंग) के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए। उम्‍मीदवारों की नियुक्ति मुंबई व नवी मुंबई के लिए होगी। 

योग्‍यता 
मुख्य सूचना अधिकारी के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातक या मास्टर डिग्री, एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। 
मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातक या मास्टर डिग्री या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी तरह उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (ई-चैनल) एवं उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (कोर बैंकिंग) के लिए भी योग्‍यता निर्धारित की गई है। अधिक डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर देखें। 

चयन प्रक्रिया
उम्‍मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा। शॉर्टलिस्टिंग के लिए, केवल न्यूनतम योग्यता और अनुभव को पूरा करना होगा। बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग समिति पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद, पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

मेरिट सूची के आधार पर होंगे सिलेक्‍ट 
साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में क्‍वालिफाई करने वालों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को उनकी आयु के अनुसार मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा।