लाइव टीवी

UP Police Recruitment 2022: 26 हजार से ज्‍यादा पदों पर होने वाली कांस्‍टेबल भर्ती में हो सकती है देरी, टेंडर भरने की फिर बढ़ी तारीख

Updated Mar 04, 2022 | 18:35 IST

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने कांस्‍टेबल और फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए एजेंसियों से निविदाएं मांगी हैं। इसके लिए डेट बढ़ाई गई है।

Loading ...
UP Police Recruitment 2022
मुख्य बातें
  • 26 हजार से ज्‍यादा पदों पर होगी भर्ती
  • पहले टेंडर भर्ती के लिए 22 फरवरी 2022 की तिथि तय की थी
  • ऑफलाइन मोड में होगी भर्ती परीक्षा

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने यूपी पुलिस में 26 हजार से ज्‍यादा कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एग्जाम एजेंसी के चयन को लेकर टेंडर भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। ऐसे में आवेदनकर्ताओं को और इंतजार करना होगा। टेंडर भरने के इच्‍छुक परीक्षा एजेंसियों को 15 मार्च 2022 तक का मौका दिया गया है। एजेंसियां सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश कर सकती हैं। इससे पहले निविदाएं पेश करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2022 थी। 

इस भर्ती अभियान के जरिए 26210 कांस्‍टेबल और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती होनी है। बोर्ड ने निविदाएं पेश करने के लिए 22 फरवरी 2022 की तिथि तय की थी लेकिन सिर्फ एक ही कंपनी ने निविदा पेश की। ऐसे में यूपीपीआरपीबी ने निविदाएं प्रस्तुत करने के लिए नई तारीख जारी की है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना संबंधित अधिक डिटेल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। इसके तहत कंपनियों को नए आरएफक्यू की शर्तों को ध्यान में रखकर टेंडर सबमिट करना होगा। 

पहले उम्मीद की जा रही थी कि 22 फरवरी 2022 के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है क्योंकि इसके बाद परीक्षा एजेंसी कंपनी का चयन हो जाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB) की ओर से 4 मार्च को जारी ताजा नोटिस के मुताबिक नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब ये 15 मार्च के बाद ही संभव हो सकेगा। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। 

भर्ती परीक्षा के लिए जरूरी बातें 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 

क्‍या होगा पेपर का पैटर्न 
भर्ती परीक्षा के तहत ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें ओएमआर शीट भरनी होगी। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से संबंधित प्रश्‍न शामिल होंगे।