लाइव टीवी

बायर्न म्यूनिख ने सेनेगल के फॉरवर्ड सादियो माने को लीवरपूल से खरीदा, 4.10 करोड़ यूरो में हुई डील

Updated Jun 22, 2022 | 21:55 IST

Sadio Mane, Bayern Munich, Liverpool: सेनेगल के फुटबॉलर सादियो माने अब लीवरपूल से विदा हो गए हैं। उनको जर्मनी के दिग्गज फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने खरीद लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सादियो मान
मुख्य बातें
  • फुटबॉल जगत में सादियो माने के करियर का नया अध्याय
  • सेनेगल के युवा फुटबॉलर माने की लीवरपूल से विदाई
  • बायर्न म्यूनिख ने सादियो माने को खरीदा

जर्मनी के दिग्गज फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने बुधवार को लीवरपूल से सेनेगल के फॉरवर्ड सादियो माने के अनुबंध की औपचारिकता पूरी की। क्लब ने कहा कि 30 साल के सादियो माने ने जून 2025 तक बायर्न म्यूनिख से करार किया है।

बायर्न म्यूनिख के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओलिवर कान ने कहा, ‘‘दुनिया में उनके जैसे खिलाड़ी काफी कम हैं। हमें पूरा भरोसा है कि सादियो माने आगामी वर्षों में अपने खेल से हमारे दर्शकों के चेहरे पर खुशियां लायेंगे।’’

इस करार की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने पिछले शुक्रवार को एसोसिएटिड प्रेस से बताया था कि यह अनुबंध 4.10 करोड़ यूरो का है। ये माने के करियर का सबसे बड़ा करार है।