लाइव टीवी

FIFA World Cup 2022 LIVE Streaming: जानिए भारत में कब और कहां देखें फुटबॉल विश्व कप 2022 के मुकाबले

Updated Nov 19, 2022 | 07:00 IST

FIFA World Cup 2022 timings in India, FIFA World Cup 2022 channel in India, FIFA World Cup live streaming: रविवार (20 दिसंबर) से ओलंपिक के बाद खेल जगत के सबसे बड़े आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। जी हां, फुटबॉल विश्व कप (फीफा विश्व कप 2022)। इस बार टूर्नामेंट कतर में हो रहा है, तो आइए जानिए कि भारत में आप इसके मैच कब और कहां देख सकतेे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
फीफा विश्व कप 2022 को भारत में कब और कहां देखें
मुख्य बातें
  • फीफा विश्व कप 2022
  • इस बार कतर में हो रहा है फुटबॉल वर्ल्ड कप
  • भारत में फैंस कब और कहां देख सकेंगे फुटबॉल विश्व कप के मुकाबले

FIFA World Cup 2022 India Timings, FIFA World Cup 2022 Channel in India, Football World Cup 2022 Live streaming: फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा खेले जाने वाला व देखा जाने वाला खेल है। ऐसे में जब इस खेल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता और खेल जगत के सबसे बड़े आयोजन में से एक फीफा विश्व कप लौट रहा हो, तो भला खेल प्रेमियों में उत्सुकता क्यों नहीं होगी।

इस बार टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार मिडिल ईस्ट में होने जा रहा है और देश है कतर। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बस कुछ ही घंटों के इंतजार के बाद महामुकाबला शुरू हो जाएगा। ये टूर्नामेंट 20 नवंबर 2022 से 18 दिसंबर 2022 तक चलेगा। तो आपको बताते हैं कि भारत में आप इस फीफा विश्व कप 2022 को कब और कहां देख सकते हैं व कुछ अन्य जानकारियां।

फीफा विश्व कप 2022 में इस बार 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। सभी टीमें 8 ग्रुप में बंटी हुई हैं। हर ग्रुप में चार टीमें होंगी। ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। राउंड ऑफ 16 से विजयी होकर 8 टीमें बाहर आएंगी जिनके बीच चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से चार विजयी टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी और सेमीफाइनल से विजयी होकर सामने आने वाली दो शीर्ष टीमों के बीच 18 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा जो तय करेगा कि नया फुटबॉल विश्व चैंपियन कौन है।

फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कहां हो रहा है? (Where is FIFA World Cup 2022 being held?)

इस बार फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कतर में होने जा रहा है। ये पहला मौका है जब कोई मिडिल ईस्ट देश इस टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है।

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी कब होगी? (When will FIFA World Cup 2022 Opening ceremony take place?)

फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी रविवार 20 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले मैच से पूर्व कतर के अब बायत स्टेडियम में तकरीबन 60 हजार दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय समय के मुताबिक 7.30 बजे से शुरू होगी।

फीफा विश्व कप 2022 के मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होंगे? (When will FIFA World Cup 2022 matches be played in Indian timings?)

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 में इस बार 32 टीमों के बीच 29 दिनों के दौरान 64 मुकाबले खेले जाने है इसलिए एक दिन में कई मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला इक्वाडोर और मेजबान कतर के बीच 20 नवंबर को रात 9.30 बजे (भारतीय समय) होगा। जब दिन में चार मुकाबले खेले जाएंगे तो भारतीय समय के मुताबिक ये दोपहर 3.30 बजे, शाम 6.30 बजे, रात 9.30 बजे और देर रात 12.30 बजे खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के अंतिम राउंड में आठ मुकाबले रात 8.30 बजे से शुरू होंगे। नॉकआउट राउंड के मुकाबले रात 8.30 बजे और देर रात 12.30 बजे होंगे। सेमीफाइनल मुकाबले देर रात 12.30 बजे होंगे जबकि अंतिम व फाइनल मुकाबला रात 8.30 बजे खेला जाएगा।

भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे फीफा विश्व कप 2022 के मुकाबले? (Which tv channel will broadcast FIFA World Cup 2022 channel in India?)

फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन पहली बार नवंबर-दिसंबर के महीने में होने जा रहा है और पहली बार ये किसी मिडिल ईस्ट देश में हो रहा है।भारतीय फैंस भी पहली बार ऐसा होता देखेंगे कि फीफा विश्व कप 2022 का टीवी पर लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 HD पर होगा।

भारत में आप फीफा विश्व कप 2022 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे? (Where can we watch FIFA World Cup 2022 Live streaming in India?)

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग इस बार भारत में आप जियो सिनेमा ऐप (Jio Cinema app) पर देख सकेंगे। ये लाइव स्ट्रीमिंग आप बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे। इसका प्रसारण इंग्लिश और हिंदी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं की कमेंट्री के साथ होगा।