लाइव टीवी

नॉर्वे के दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन फिर बने विश्व शतरंज चैंपियन

Updated Dec 10, 2021 | 23:36 IST

Magnus Carlsen defends his World Chess Championship title: नॉर्वे के शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने एक बाऱ फिर जलवा बिखेरा और अपने विश्व चैंपियनशिप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मैग्नस कार्लसन (दाएं) बने विश्व शतरंज चैंपियन
मुख्य बातें
  • विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2021
  • नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन फिर बने विश्व शतरंज चैंपियन
  • रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर खिताब का बचाव किया

नॉर्वे के शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन ने दुबई में आयोजित फिडे विश्व चैम्पियनशिप में शुक्रवार को रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में इस महीने दुबई के एक्सपो 2020 में आयोजित वैश्विक टूर्नामेंट जीतने के लिए सात अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक एक अंक हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया।

मैग्नस कार्लसन ने एक के बाद एक कई गेम के ड्रॉ होने के बाद नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार चीजे ठीक हुई तो सब कुछ मेरे मुताबिक होने लगा। वैसे भी आप विश्व चैम्पियनशिप में आसान जीत की उम्मीद नहीं करते हैं।

कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए दो मिलियन-यूरो (लगभग 17.13 करोड़) पुरस्कार का 60% अपने नाम किया। नेपोम्नियाचची ने कहा कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे है कि उनसे कहा गलती हुई। उन्होंने कहा, ‘‘जो चीजें यहां मेरे साथ हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने करियर में मैंने कुछ बड़ी गलतियां की हैं।’’