लाइव टीवी

Hockey India Elections: पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की लड़ेंगे चुनाव, हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

Updated Sep 18, 2022 | 16:12 IST

Hockey India Elections: पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिलीप टिर्की
मुख्य बातें
  • हॉकी इंडिया के चुनाव
  • दिलीप टिर्की लड़ेंगे चुनाव
  • अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। 

''नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध''

टिर्की ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘ आप सभी की शुभकामनाओं के साथ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’

भारतीय टीम के पूर्व फुल बैक 44 वर्षीय टिर्की को बीजू जनता दल के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुना गया था। इससे पहले वह ओडिशा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष थे। वर्तमान में वह ओडिशा हॉकी संवर्धन परिषद के अध्यक्ष हैं।

नौ अक्टूबर को होंगे हॉकी इंडिया के चुनाव

टिर्की 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2012 में बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। हॉकी इंडिया के चुनाव नौ अक्टूबर को होंगे जिसके लिए बिहार सरकार के पूर्व चुनाव अधिकारी अजय नायक को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: मनप्रीत सिंह पर आरोप लगाने वाले पूर्व कोच मारिन को अदालत में ले जाएगी भारतीय हॉकी टीम