लाइव टीवी

'मेरी मदद करो': मुंबई में भारतीय हॉकी खिलाड़ी के घर में भरा पानी, वीडियो पोस्ट करके मांगी मदद

Yuvraj Walmiki sweeps water off his home
Updated Aug 05, 2020 | 22:41 IST

Yuvraj Walmiki 'SOS' video on twitter: भारतीय हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी ने अपने घर का ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसे देखकर कोई भी खेल प्रेमी सन्न रह जाएगा।

Loading ...
Yuvraj Walmiki sweeps water off his homeYuvraj Walmiki sweeps water off his home
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
युवराज वाल्मिकी।

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी को बुधवार को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा जब मुंबई में भारी बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया। युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें अपने फ्लैट के ड्राइंग रूम से टखने तक भरे पानी को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

युवराज ने इस 28 सेकेंड के वीडियो में बृह्न्न मुंबई नगर निगम के अलावा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में ‘बेहद तेज बारिश’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तीस साल के युवराज नीदरलैंड के द हेग में 2014 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।