लाइव टीवी

VIDEO: भारतीय ओलंपिक दल का आधिकारिक गीत हुआ लॉन्च, AR Rahman ने भरा है जोश

Updated Jul 15, 2021 | 04:30 IST

India anthem for Tokyo Olympics 2020 launched: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत के आधिकारिक गीत को लॉन्च कर दिया। इस गाने में एआर रहमान ने जान फूंकी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
AR Rahman in Hindustani Way song
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत का आधिकारिक गीत 'हिन्दुस्तानी-वे' लॉन्च हुआ
  • खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्च किया भारत का आधिकारिक ओलंपिक गीत
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 119 खिलाड़ियों का दल लेगा हिस्सा

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के ओलंपिक दल का ‘चीयर4इंडिया’ गीत बुधवार को लांच किया और लोगों से टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर टोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के आधिकारिक गीत तैयार किया जिसका शीर्षक ‘चीयर4इंडिया: हिन्दुस्तानी वे’ है।

लॉन्च करते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने तथा टोक्यो ओलंपिक के लिये पूरे भारतीय दल के लिये यह दिखाने के लिये चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।’’

उन्होंने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने कोविड-19 महामारी के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि टीम इंडिया का आधिकारिक ‘चीयर’ गीत पिछले 18 महीनों में सभी शेयरधारकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है।

राज्य मंत्री (खेल) निशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान और आईओए महासचिव राजीव मेहता भी इस मौके पर मौजूद थे। भारतीय खिलाड़ियों का 119 सदस्यीय दल ओलंपिक के लिए टोक्यो में मौजूद रहेगा। इस बार भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे।