तस्वीर साभार: Twitter
Sania Mirza and Zhang Shuai
मुख्य बातें
- सानिया मिर्जा ने एक और फाइनल में एंट्री हासिल की
- झांग शुआई के साथ ओस्ट्रावा ओपन फाइनल में पहुंचीं
- महिला डबल्स के फाइनल में बनाई जगह
अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शनिवार को यहां अपनी जोड़ीदार शुआई झांग के साथ मिलकर माकोटो नोनोमिया और एरि होजुमी की जोड़ी को सीधे सेट में हराकर ओस्ट्रावा ओपन में फाइनल में प्रवेश किया। यह सानिया का सत्र का दूसरा फाइनल है।
दूसरी वरीय भारतीय-चीनी जोड़ी ने जापानी जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2 7-5 से शिकस्त दी। चौंतीस साल की सानिया के पास अब 2021 सत्र में अपना पहला खिताब जीतने का मौका है।
वह पिछले महीने क्रिस्टिना मचाले के साथ डब्ल्यूटीए 250 क्लेवलैंड प्रतियोगिता में उप विजेता रही थीं। सानिया मिर्जा ने मां बनने के बाद इस साल विंबलडन से कोर्ट पर वापसी की थी।