लाइव टीवी

GB WhatsApp डाउनलोड कर लिया है तो तुरंत डिलीट करें, हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए ये है क्या

Updated Jun 29, 2021 | 17:02 IST

जीबी व्हाट्सएप (GB WhatsApp) वर्जन इन दिनों काफी चर्चा में है। इसे व्हाट्सएप के नया अपडेट रूप माना जा रहा है। लेकिन यह काफी खतरना है।

Loading ...
व्हाट्सएप का क्लोन ऐप जीबी व्हाट्सएप
मुख्य बातें
  • GB WhatsApp व्हाट्सएप का क्लोन ऐप है।
  • GB WhatsApp में यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं।
  • यह आपके मोबाइल ने जानकारी चुरा सकता है।

व्हाट्सएप का इस्तेमाल अक्सर वीडियो, फोटो, ऑडियो शेयर करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। यूजर्स की सुविधा के लिए व्हाट्सएप के रोज नए वर्जन पेश किए जा रहे हैं। जीबी व्हाट्सएप (GB WhatsApp) वर्जन इन दिनों काफी धमाल मचा रहा है। इस ऐप को व्हाट्सएप के नए अपडेट के रूप में सर्कुलेट किया जा रहा है। लेकिन यह खतरना ऐप है। GB WhatsApp अगर आपने डाउनलोड कर लिया है तो तुरंत डिलीट कर दें। यह आपके स्मार्टफोन से जानकारी चुरा सकता है। 

GB WhatsApp व्हाट्सएप का नया वर्जन नहीं है और बिल्कुल अलग ऐप है। जब भी हम किसी मैसेजिंग ऐप के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला विकल्प व्हाट्सएप ही आता है। अगर आप कुछ अतिरिक्त सुविधाओं के साथ व्हाट्सएप का उपयोग करना चाहते हैं, तो जीबी व्हाट्सएप आपके डिवाइस पर डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध होता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसे डाउनलोड करने के लिए इसकी एपीके फाइल को डाउनलोड करना होता है जो सुरक्षित नहीं है। 

GB WhatsApp से क्या खतरा है?

GB WhatsApp का इस्तेमाल करते ही यह आपका ओरिजनल व्हाट्सएप को ब्लॉक कर सकता है।  अगर आप अपने ओरिनजल व्हाट्सएप को डिलीट नहीं करना चाहते हैं तो आप इस तुरंत डाउनलोड न करें अगर कर लिया है तो डिलिट कर दें। आपके मोबाइल रखी जानकारी को चुरा सकता है। 

GB WhatsApp क्या है?

GB WhatsApp व्हाट्सएप का क्लोन ऐप है। सीधे शब्दों में कहें, जीबी व्हाट्सएप तीसरे पक्ष के डेवलपर्स को व्हाट्सएप के जैसा ही क्लोन ऐप बनाने की अनुमति देता है। यह यूजर्स को व्हाट्सएप जैसा ही मैसेजिंग ऐप मुहैया कराता है, जिससे मैसेजिंग, वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की जा सकती है। व्हाट्सएप के इस क्लोन ऐप को यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही GB WhatsApp में यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं। इससे यूजर्स के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है। लेकिन जीबी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है।