लाइव टीवी

Microsoft ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप, Windows 11 SE छात्रों के लिए किया गया डिजाइन

Updated Nov 10, 2021 | 17:31 IST

Microsoft Windows 11 SE Laptop Price & Features : माइक्रोसॉफ्ट अब तक का सबसे सस्ता लैपटॉप किया। शैक्षिक उद्देश्य के लिए डिजाइन किया गया है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 एसई लैपटॉप
मुख्य बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 एसई लैपटॉप पढ़ने लिखने के लिए डिजाइन किया है।
  • यह माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे सस्ता डिवाइस होगा।
  • यह लेटेस्ट ओएस का एक नया वर्जन है।

सैन फ्रांसिस्को : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 एसई लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसे विशेष रूप से शैक्षिक उद्देश्य के लिए डिजाइन किया गया है। नया विंडोज 11 वर्जन माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट ओएस रिलीज का एक नया वर्जन है, जिसे शैक्षिक बाजार के लिए अनुकूलित किया गया है।

Microsoft Windows 11 SE Laptop की विशेषताएं

  1. विंडोज 11 एसई वर्ड, पॉवरपॉइंट, एक्सेल, वननोट और वनड्राइव सहित माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के साथ प्री-लोडेड आता है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट 365 लाइसेंस के हिस्से के रूप में ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. विंडोज 11 एसई शिक्षा बाजार के लिए केवल नए उपकरणों पर प्रीलोडेड उपलब्ध होगा। यह मौजूदा उपकरणों के लिए उपलब्ध नहीं होगा या उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य डिवाइस पर स्थापित करने के लिए अलग से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
  3. एसर, आसुस, डेल, डायनाबूक, फुजित्सु, एचपी, लेनोवो और अन्य पीसी निर्माताओं सहित विभिन्न ओईएम भी अपने स्वयं के विंडोज 11 एसई पीसी को रोल आउट करेंगे।
  4. इस बीच, सरफेस लैपटॉप एसई 249.99 डॉलर से शुरू होगा, यह माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे सस्ता डिवाइस होगा।
  5. सरफेस लैपटॉप एसई में 16:9 11.6-इंच 1366एक्स768 टीएफटी डिस्प्ले, एक इंटेल सेलेरोन एन4020 और एन4120, 4जीबी प्लस 8जीबी रैम और 64जीबी प्लस 128जीबी इएमएमसी स्टोरेज है।
  6. सरफेस लैपटॉप एसई पर कनेक्टिविटी में एक यूएसबी-ए पोर्ट, एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक डीसी कनेक्टर और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। लैपटॉप वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 1एमपी कैमरा के साथ आता है।
  7. लैपटॉप में वाईफाई 5 (802.11एसी) सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 एलई शामिल हैं।
  8. लैपटॉप का बाहरी भाग एक पूर्ण प्लास्टिक क्लैमशेल में सफेद रंग के साथ कवर किया गया है जिसे माइक्रोसॉफ्ट 'ग्लेशियर' कहते हैं।

यह यूएस, यूके, कनाडा और जापान में उपलब्ध होगा।