लाइव टीवी

OMG: गलती से चला गया था मगरमच्छ के मुंह में हाथ! खूंखार जानवर ने पलभर में बर्बाद कर दी जिंदगी

Updated Aug 15, 2022 | 10:52 IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालने की गलती कर दी थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मगरमच्छ ने किया हमला
मुख्य बातें
  • नहीं देखा होगा इतना खौफनाक वीडियो
  • शख्स ने डाल दिया मगरमच्छ के मुंह में हाथ
  • मगरमच्छ ने पलभर में तोड़-मरोड़ कर रख दिया

Shocking Video: मगरमच्छ पानी में पाए जाने वाले खूंखार जानवरों में से एक होता है। अपने इलाके में यह किसी को भी पलभर में मौत की नींद सुला सकता है। अपने मजबूत जबड़े से यह जानवर सबकुछ तोड़-मरोड़कर रख देता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खूंखार मगरमच्छ एक शख्स के साथ जो करता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। आप देख सकते हैं कि शख्स ने मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालने की गलती कर दी थी।

वीडियो रूह कंपाने वाला है। वीडियो देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि मगरमच्छ कितने खूंखार होते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स मगरमच्छ के करीब आकर उसके साथ स्टंट करने की कोशिश करने लगता है। यही गलती उसके लिए भारी पड़ जाती है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ पलभर में उस शख्स की जिंदगी बर्बाद करके रख देता है। वह उसका हाथ अपने जबड़े में पाते ही उसे ऐसा तोड़ता-मरोड़ता है, जिसके बाद शख्स का हाथ बचने की कोई उम्मीद नहीं होती है। देखेंं शॉकिंग वीडियो- 

मगरमच्छ ने तोड़-मरोड़ दिया हाथ

पूरी घटना का वीडियो फिगेन नाम की एक तुर्की महिला ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था। 11 सेकेंड का यह वीडियो शेयर करते हुए महिला ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं आपसे क्या कहूं भाई!' वीडियो में देख सकते हैं कि रेप्टाइल्स की देखभाल करने वाला यह व्यक्ति मगरमच्छ के मुंह में अपना हाथ डाल देता है। इस दौरान मगरमच्छ अपना मुंह चौड़ा करके बैठा होता है। जैसे ही शख्स अपना दाहिना हाथ उस खूंखार जानवर के मुंह में डालता है। मगरमच्छ अपना मुंह बंद कर लेता है।

इसके बाद मगरमच्छ शख्स का हाथ फंसाकर अपने पूरे शरीर को घुमाने लगता है। आप देख सकते हैं कि इस दौरान शख्स काफी मजबूर दिखाई देता है। वह बार-बार अपना हाथ बचाने के लिए मगरमच्छ के साथ घूमता है, लेकिन मगरमच्छ ने उसके हाथ को इतने जबरदस्त तरीके से जकड़ा हुआ था कि वह छुड़ा नहीं पाता। वीडियो ने लोगों की हालत खराब कर दी है। लोग कह रहे हैं कि कभी भी खतरनाक जानवरों के सामने खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।