लाइव टीवी

Viral: जिराफ का शिकार करने के लिए शेरों ने बिछाया ऐसा 'जाल', वीडियो में देखें चौंकाने वाला अंजाम

Updated Jan 20, 2022 | 14:13 IST

Animal Fight Viral Video: जंगल का राज 'शेर' मिनटों में शिकार को चट कर देता है। बड़े-बड़े और खतरनाक जानवर भी शेर को देखकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, एक जिराफ का शिकार करना शेर को भारी पड़ गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शेरों का खतरनाक अंदाज
मुख्य बातें
  • जिराफ का शिकार करने के लिए शेरों ने चली बड़ी चाल
  • शेरों को चकमा देखकर भाग निकला जिराफ
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Animal Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन जानवरों के भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। जबकि, कुछ हैरान करने वाले वीडियो भी होते हैं। इसी कड़ी में शेर (Lion Video) और जिराफ का ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, वीडियो में जिराफ का शिकार करने के लिए शेरों ने काफी खतरनाक 'जाल' बिछाया था। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। वहीं, अब इस पूरे मामला का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है। 

जंगल का राज 'शेर' मिनटों में शिकार को चट कर देता है। बड़े-बड़े और खतरनाक जानवर भी शेर को देखकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, एक जिराफ का शिकार करना शेर को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कुछ शेरों ने जिराफ को घेर रखा है। देखकर ऐसा लगता है सब मिलकर जिराफ का शिकार करेंगे। अचानक पीछे से एक शेर छलांग लगाकर जिराफ की पीठ पर पहुंच जाता है। हमला होता देख जिराफ भी घबरा जाता है और भागने लगता है। तभी दूसरी तरफ से कुछ और शेर उसकी तरफ दौड़ते हैं। सभी मिलकर जिराफ का शिकार करना चाहते हैं। लेकिन, हाइट के कारण जिराफ सबको चकमा देकर भाग खड़ा होता है। 

ये भी पढ़ें - Viral: रात के अंधेरे में तेंदुए ने इस तरह किया कुत्ते का शिकार, वीडियो देख कांप जाएंगे

दिल दहलाने वाला मंजर

काफी कोशिश के बावजूद शेरों को कामयाबी नहीं मिलती। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wild_animals_creation' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 56 हजार से ज्याद लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार-मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।