लाइव टीवी

आंखें बंद करके इस लड़के ने रूबिक क्यूब किया हल, देखें ये वायरल Video

Updated Dec 23, 2019 | 19:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का आंखें बंद करके एक पजल को सॉल्व करता नजर आ रहा है। इसकी प्रतिभा देखकर आप भी अपनी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आंखें बंद करके पजल हल करता ये लड़का

नई दिल्ली : भारत में टैलेंट (प्रतिभा) की कोई कमी नहीं है और इसका सबूत वक्त-वक्त पर यहां के लोग देते रहते हैं। कुछ ऐसी ही एक लड़के की प्रतिभा सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। हालांकि ये सच है कि बड़े-बड़े शहरों में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए अपना टैलेंट दिखाने का बखूबी मौका मिलता है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि गांवों में रहने वालों में प्रतिभा की कमी है।

एक यंग लड़के की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल इस लड़के ने अपनी आंखें बंद करके कुछ ऐसा काम कर दिखाया है जो कोई आंखें खोल कर भी नहीं कर सकता है। इस लड़के ने आंखें बंद करके रूबीक क्यूब (पजल) को हल कर दिया। आम तौर पर लोग इसे खुली आंखों से भी हल नहीं कर पाते। 

इंडिया फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) ऑफिसर परवीन कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के लोंगकाई गांव का रहने वाला एक लड़का अपनी आंखें बंद करके रूबीक क्यूब (पजल) को हल कर रहा है।

उसने सबसे पहले आंखें बंद करके पजल को चारों तरफ हाथों से छूकर देखा फिर पलक झपकते ही इस पजल को हल कर दिया। कासवान ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि गांव की इस प्रतिभा को देखिए। मुझे कहीं से ये वीडियो मिला। ये लड़का अरुणाचल प्रदेश से है। सोशल मीडिया पर शेयर होते ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए।