

- हनीमून की दीवानी निकली ये दुल्हन
- पैसे बचाने के लिए शादी में केवल दो मेहमानों को बुलाया
- सच्चाई जानकर मेहमान भी रह गए दंग
किसी भी लड़का और लड़की के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है। इसके लिए लोग काफी तैयारियां भी करते हैं। इतना ही नहीं शादी के साथ-साथ हनीमून के लिए भी लोग खास प्लान बनाते हैं। लेकिन, एक लड़की ने हनीमून के लिए जो किया उसकी सच्चाई जानकर लोग दंग रह गए। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर हनीमून के लिए लड़की ने ऐसा क्या किया? तो हम आपको बता दें कि हनीमून के लिए लड़की ने अपनी शादी को ही पूरी तरह से 'इग्नोर' कर दिया। मसलन ये कि दुल्हन ने फैसला किया कि वह अपनी शादी में पैसे नहीं खर्च करेगी बल्कि उन पैसों को वह हनीमून पर खर्च करेंगी। आइए, जानते हैं क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, लंदन की रहने वाली यूलिया ने हाल ही में शादी की है। उसने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यूलिया ने बताया कि उसके घर वाले उसकी शादी धूमधाम से कराना चाहते थे। जिसमें तकरीबन 11 लाख से ज्यादा रुपए खर्च होते। लेकिन, वह इस पक्ष में नहीं थी। लिहाजा, उसने फैसला किया है कि अपनी शादी में वह उन मेहमानों को नहीं बुलाएगी, जिन्हें वह नहीं जानती है। इतना ही नहीं वह वेडिंग ड्रेस पर भी पैसा नहीं खर्च करना चाहती थी। लिहाजा, उसने अपनी शादी में केवल दो खास दोस्तों को बुलाया। वहीं, तीन हजार की एक सस्ती व्हाइट ड्रेस मंगवाई और शादी कर ली।
हनीमून की दीवानी दुल्हन...
वहीं, जो पैसे बच गए उससे वह हनीमून मनाने के लिए निकल पड़ी। उसने अपने पति के साथ चार देशों की यात्रा की। यूलिया का कहना है कि मेरे बारे में लोग जो सोचे, लेकिन मैं अपने फैसले से काफी खुश हूं। लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। यूलिया का वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।