लाइव टीवी

हाय रे किस्मत! बाघों और मगरमच्छों के बीच फंसी लड़की, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Updated Oct 04, 2021 | 14:02 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की की हालत देखकर लोगों को दया आ रही है। क्योंकि, वह जिस तरह से मगरमच्छों और बागों के बीच फंसी है उसे देखकर यही लगता है कि उसका बचना नामुकिन है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़की की किस्मत...
मुख्य बातें
  • बाघों और मगरमच्छों के बीच फंसी लड़की
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कहते हैं किस्मत बड़ी चीज है। अगर अच्छी हो तो बिगड़ा काम भी बन जाता है और अगर खराब हो तो बनी हुई चीज भी बिगड़ जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यही लगेगा। क्योंकि, जिस तरह एक लड़की बाघों और मगरमच्छों के बीच फंसी हुई है उसे देखकर आप भी यही कहेंगे, ' आगे कुआं, पीछे खाई'। क्योंकि, 'बचने' का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग हैं और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आमतौर पर अगर किसी खतरनाक जानवर से सामना हो जाए तो लोगों की हालत खराब हो जाती है। जानवर को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की की हालत देखकर लोगों को दया आ रही है। क्योंकि, वह जिस तरह से मगरमच्छों और बागों के बीच फंसी है उसे देखकर यही लगता है कि उसका बचना नामुकिन है। वीडियो में देख सकते हैं पानी के बीच एक पेड़ पर लड़की चढ़ी है। नीचे मगमच्छों का झुंड है। वहीं, दूसरी तरफ किनारे में कई सारे बाघ खड़े होकर उसका 'इंताजर' कर रहे हैं। लड़की डर के कारण पेड़ पर चढ़ती ही जाती है। लेकिन, उसे समझ नहीं आता है कि वह खुद को कैसे बचाएं। देखें वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो...

वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। क्योंकि, इस परिस्थिति में तो कोई बचाने के लिए भी नहीं आ सकता है। लेकिन, इस मामले को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'namousa_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 25 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस नजारे पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।